किचन में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, वरना घर में छा जाएगी कंगाली

  • Sunday April 30 2023 - 11:37 PM
  •  

वास्तु शास्त्र में रसोई घर का महत्वपूर्ण स्थान होता है। रसोई एक ऐसा स्थान होता है, जहां पर परिवार के सभी सदस्यों के लिए भोजन बनता है। कहा जाता है कि यदि इस स्थान पर कोई दोष हो तो इसका प्रभाव खाना बनाने वाले के साथ ही पूरे परिवार पर भी पड़ता है। घर के किचन को लेकर वास्तु शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। इन नियमों का पालन करना जरूरी होता है। किचन में कई ऐसी वस्तुएं होती हैं, जिन्हें समय रहते ही बाहर कर देना चाहिए। वरना ये चीजें वास्तु दोष उत्पन्न करने लगती हैं। तो आइए जानते हैं कि वे चीजें कौनसी हैं जिनसे आर्थिक तंगी आती है। 

टूटे बर्तन

कई बार बर्तन टूट जाने के बाद भी लोग उन्हें किचन से बाहर नहीं करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना काफी अशुभ माना जाता है। रसोई घर में टूटे बर्तन या किसी भी तरह का फालतू सामान नहीं होना चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं। धन-धान्य की कमी होने लगती है।

झाड़ू

झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। झाड़ू को कभी भी रसोई में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना काफी अशुभ माना जाता है। ये वास्तु दोष का कारण बन सकती है। किचन में झाड़ू रखने से परिवार के लोगों को नुकसान होता है।

शीशा

किचन में शीशा लगाने से नकारात्मक शक्तियों को बुलावा मिलता है। वास्तु के अनुसार रसोई में शीशा लगवाने से आग का प्रतिबिंब बनता है, जिससे जरूरत से ज्यादा ऊर्जा पैदा हो जाती है। ऐसा करना नुकसानदायक साबित होता है।

दवाई

किचन में कभी भी दवाइयों को नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होने लगता है। साथ ही क्लेश और आर्थिक तंगी जैसी परेशानियां झेलनी पड़ती है। घर में किसी भी दवा का अगर इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे किचन से दूर कर दें।