होलाष्टक कब से लगेंगे, इन आठ दिनों में कौन से शुभ कार्य नहीं होगे?
वृंदावन। पंचांग के अनुसार इस बार हर साल फाल्गुन में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू होता है और पूर्णिमा यानी होलिका दहन तक रहता है। इस बार सात मार्च से होलाष्टक शुरू होगा। इस दौरान विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य नहीं होंगे। 13 मार्च को होलाष्टक समाप्त होगा तथा इस दिन होलिका दहन भी होगा। पं.अजय कुमार तैलंग ज्योतिषाचार्य ने बताया कि हर साल फाल्गुन में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू होता है और पूर्णिमा यानी होलिका दहन तक रहता है। इस बार सात मार्च से होलाष्टक शुरू होगा। इस दौरान विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य नहीं होंगे। 13 मार्च को होलाष्टक समाप्त होगा तथा इस दिन होलिका दहन भी होगा।
इस बार होलिका दहन 13 मार्च को होगा और रंग वाली होली 14 मार्च को खेली जाएगी. होली से ठीक 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है, जिसमें शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. इस होलाष्टक की अवधि में भी विवाह, मुंडन, नामकरण और गृह प्रवेश समेत समस्त शुभ संस्कार नहीं किए जाते हैं।
हर साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर होली का त्योहार मनाया जाता है। इस बार होलिका दहन 13 मार्च को होगा और रंग वाली होली 14 मार्च को खेली जाएगी। होलाष्टक का महत्व और इसमें वर्जित शुभ कार्यों के बारे में बताते हैं।
होलाष्टक का महत्व
होली के आठ दिन पहले से होलाष्टक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत होली के आठ दिन पहले हो जाती है। इस काल का विशेष महत्व है। इसी में होली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। होलाष्टक के विषय में कई धार्मिक मान्यताएं है। ऐसी मान्यता है कि होलाष्टक की शुरुआत वाले दिन ही शिवजी ने कामदेव को भस्म कर दिया था। इस काल में हर दिन अलग-अलग ग्रह उग्र रूप में होते हैं। इसलिए होलाष्टक में शुभ कार्य नहीं करते हैं. लेकिन जन्म और मृत्यु के बाद किए जाने वाले कार्य इसमें किए जा सकते हैं।
होलाष्टक का वैज्ञानिक आधार
होलाष्टक के दौरान मौसम के परिवर्तन के कारण मन अशांत, उदास और चंचल रहता है। इस दौरान मन से किए हुए कार्यों के परिणाम शुभ नहीं होते हैं। इसलिए जैसे ही होलाष्टक समाप्त होता है। रंग खेलकर हम आनंद में डूबने का प्रयास करते हैं।



