Padma Awards 2025: दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को पद्म भूषण और अशोक श्रॉफ पद्म श्री से सम्मानित

  • Thursday May 29 2025 - 01:11 AM
  •  

नई दिल्ली।  देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 28 मई को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में कई कलाकारों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को पद्म भूषण और अशोक श्रॉफ को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। संगीतकार रिकी केज को भी पद्म श्री और अभिनेत्री शोभना चंद्रकुमार को कला में योगदान के लिए पद्म भूषण मिला। मशहूर गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

अन्य पद्म भूषण पुरस्कार विजेता

  • नंदामुरी बालकृष्णन (तेलुगु अभिनेता) - कला
  • शेखर कपूर (भारतीय फिल्म निर्माता) - कला
  • अजित कुमार (तेलुगु अभिनेता) - कला
  • पंकज उधास (गायक) - कला (मरणोपरांत सम्मान)
  • कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया (भारतीय नर्तक और कोरियोग्राफर) कला

पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा 25 जनवरी को हुई थी। पहला समारोह 28 अप्रैल को हुआ था, जिसमें नंदमुरी बालकृष्ण, अजित कुमार और शेखर कपूर जैसे कलाकारों को पुरस्कार मिले। इंडिया टूडे की एक खबर के मुताबिक, इस दौरान रिकी केज ने पुरस्कार लेते समय कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे वे मंदिर में हों। उन्होंने गुमनाम नायकों के बीच रहकर गर्व महसूस किया। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने गुरु बैरी जॉन को पद्म श्री मिलने पर इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुशी जताई और कहा कि उनके विश्वास ने उनकी जिंदगी को आकार दिया।