बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में वृंदावनवासियों ने छेड़ी मुहिम

  • Thursday September 07 2023 - 08:53 AM
  •  

  • 400 से अधिक लोग भेज रहे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र
  • पत्रों में लोग कॉरिडोर योजना को रद्द करने की कर रहे अपील 

वृंदावन। बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र के लोगों ने प्रस्तावित कॉरिडोर के विरोध में मुहिम छेड़ी दी है। इसमें वह 400 से अधिक पत्र हाई कोर्ट इलाहाबाद के चीफ जस्टिस को डाक से भेज रहे हैं। पत्र में बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र के लोग का कहना है कि वह सैकड़ों वर्षो से रह रहे हैं। 

लोगों द्वारा हाई कोर्ट में भेजे गए पत्रों में कहा कि वह बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में पिछले 400 साल से रहते चले आ रहे हैं। शासन प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों से प्रस्तावित कॉरिडोर के संबंध में अभी तक किसी तरह की चर्चा नहीं की गई है। इसलिए बांकेबिहारी कॉरिडोर के लिए उनकी विशेष आपत्ति है। लोगों ने पत्र के माध्यम से हाई कोर्ट से प्रस्तावित कॉरिडोर की योजना को रद्द करने की अपील की है। 

बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र निवासी डॉ. सत्यनारायण एवं सुमित मिश्रा ने बताया कि पिछले दो दिनों में मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में रह रहे लोगों ने 85 पत्र हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए रजिस्टर्ड डाक से पोस्ट कर दिए हैं। लगातार लोग अपने पुस्तैनी दुकान और मकानों के खोने के डर से कोर्ट की शरण में जा रह हैं। वह पत्र के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट से कॉरिडोर परियोजना को रद्द करने की अपील कर रहे हैं, क्यों कि लोगों को कोर्ट से ही सहायता मिलने की उम्मीद है।