यूपी: 43 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 100 रूपए में जुड़ सकेगा कनेक्शन, 600 रूपए फीस माफ
लखनऊ। यूपी में 43 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अब ऐसे बिजली उपभोक्ता जो कि कमजोर आय वर्ग के हैं और जिनका एक किलोवाट तक का घरेलू कनेक्शन हैं, उनकी बिजली कट जाने पर वह महज 100 रूपए जमा कर अपने कनेक्शन को जुडवा सकेंगे। इतना ही नहीं उनका बिजली कनेक्शन को काटने और जोड़ने के 600 रूपए शुल्क भी माफ कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पावन कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा यह लाभ बिजली उपभोक्ताओं को 31 जुलाई तक मिलेगा। इस योजना का लाभ प्रदेश के 43 लाख उपभोक्ता ले सकेंगे।
पावन कॉरपोरेशन के चेयरमैन एम.देवराज ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की मंशा के अनुरूप यह फैसला लिया गया है। इस नई स्कीम के तहत बिल बकाया होने पर काटी गई बिजली को फिर से जुड़वाने के लिए आंशिक भुगतान का न्यूनतम 25 प्रतिशत जमा करने के नियम को सरल कर दिया गया है।
अब नहीं देना हेागा कनेक्शन जोड़ने का 600 रूपए शुल्क
पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन ने बताया कि एलएमवी -1 श्रेणी के घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिए जाते थे। ऐसे उपभोक्ता जब फिर से कनेक्शन जुडवाने जाते थे तो कनेक्शन काटने और जोड़ने का 600 रूपए शुल्क देना होता है। कमजोर आर्य वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए जिनका बिल ही 500 रूपए से 1000 रूपए तक होता है। उनके द्वारा 600 रूपए अतिरिक्त दे पाना संभव नहीं हो पाता है। जिसकी वजह से एक बार बिजली कट जाने पर ये उपभोक्ता फिर से कनेक्शन जुडवाने का साहस नहीं कर पाते हैं।
उन्होंने कहा कि सरका की मंशा के अनुरूप सभी गरीब उपभोक्ताओं को बिजली मिल सके इसे देखते हुए कटे कनेक्शन जोड़ने की प्रकिंया को सरल किया गया है। यह योजना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। प्रदेश में इस समय बिजली उपभोक्ताओं की कुल संख्या 3.29 करोड़ है। इसमें से 2.85 करोड़ उपभोक्ता एलएमवी-1 श्रेणी के है। इस श्रेणी में भी सबसे बड़ी संख्या एक किलोवाट तक के बत्ती पंखा वाले उपभोक्ताओं की हैं। मौजूदा समय में ऐसे करीब 43 लाख उपभोक्ता हैं। जिनकी कनेक्शन बकाया बिल होने के कारण काटा जा चुका है।



