आखिर उल्टा क्यों लटकती हैं चमकादड़, हैरान कर देने वाली है वजह
दुनिया बहुत बड़ी है। इंसानों के साथ-साथ यहां पर तरह-तरह के जीव हैं, जो बेहद अलग हैं। कई स्तानधारी प्राणी हैं, तो कई आकाश में उड़ने वाले हैं। लेकिन एक ऐसा जीव है जो उड़ता भी है और स्तनधारी भी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हम बात कर रहे है, आकाश में उड़ने वाले स्तनधारी जीव चमकादड़ की।
चमकादड़ पेड़ों की डालियों, खंडहर और अंधेरी इमारतों और अंधेरी जगहों पर उल्टा लटकते हैं। ये अक्सर पेड़ों पर लटकते हैं। यह सब जानते है लेकिन ये कोई नहीं जानता कि ये पेड़ पर उल्टा क्यों लटकते हैं। इसका कारण जानकर आप हैरान रह जायेंगे। चमगादड़ उल्टे लटकते हैं क्यों कि उल्टे लटके रहने से वे बड़ी आसानी से उड़ान भर सकते हैं।
वहीँ इनके पंख उड़ने में इनका ज्यादा साथ नहीं देते हैं। यही कारण है कि ये दूसरे पक्षी की तरह ज़मीन से उड़ान नहीं भर सकते हैं। इनके पीछे के पैर छोटे भी होते हैं और अविकसित भी, जिसके कारण ये दौड़ने में गति नहीं पकड़ पाता है। ये अँधेरी गुफा में दिनभर आराम करते हैं और रात में अपने खाने की तलाश में निकलते हैं।
चमगादड़ों की सबसे बड़ी गुफा टेक्सास में है, जहां करीब दो करोड़ चमगादड़ रहते हैं। यह छोटी सी छोटी हरकत को भी आसानी से सुन सकते हैं। इनकी दिल की गति सोते समय 18 बार प्रति मिनट होती है। वहीं जागते हुए इनके दिल की गति यानि धड़कन 880 तक पहुंच जाती है।
एक सवाल आपको परेशान करता होगा कि आखिर ये अपना संतुलन खोकर गिरते क्यों नहीं? जिसके पीछे की वजह ये है कि इनके पैरों की नसें इस तरह व्यवस्थित हैं कि उनका वजन ही इनके पंजों को मजबूती के साथ पकड़ने में मदद करता है।



