स्वामी हरिदास महोत्सव में खलती है गुरुजी की कमी: प्राची शाह

  • Saturday September 23 2023 - 01:13 AM
  •  

वृंदावन। अभिनेत्री एवं कत्थक नृत्यांगना प्राची शाह ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत से युवाओं को जोड़ने के लिए उनका लंबे समय से प्रयास रहा है। वह फिल्म हो या फिर कत्थक की प्रस्तुति के माध्यम से भी में भारतीय संगीत से युवाओं को जोड़ने की कोशिश रही हैं। फिल्म के माध्यम से शास्त्रीय संगीत से युवाओं को जोड़ा जा सकता है। 

यह बात उन्होंने आईओपी कॉलेज में स्वामी हरिदास संगीत एवं ऩृत्य महोत्सव में प्रस्तुति देने से पहले पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कई फिल्मों में निर्माता संजय लीला भंसाली ने क्लासीकल पुट दिया है और गाने भी डाले हैं, इस प्रकार फिल्मों में भारतीय संगीत भी होना चाहिए। जिससे युवाओं को इसी समझ हो और वह इससे जुड़ें। 

जयपुर घराने की कत्थक नृत्यांगना प्राची ने कहा कि पिछले तीन बार स्वामी हरिदास संगीत महोत्सव में प्रस्तुति दे चुकी हैं। इस महोत्सव में दो बार जयपुर घराने के हीरालाल परिवार की सातवीं पीढ़ी के अपने गुरु गणेश हीरा लालजी के साथ प्रस्तुति दी थी। उन्हें आज महोत्सव में उनकी कमी खल रही है। उन्होंने कहा कि वह नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म दो पत्त्ती में अभिनेत्री कृति सेन के साथ काम कर रही है। जिसकी शूटिंग शुरु हुई है। इसके अलावा गुजराती फिल्म के भी वह काम कर रही हैं।