धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए? जानिए पूजन विधि एवं शुभ मुहूर्त
दीपावली पर्व पर देवी लक्ष्मी के स्वागत और पूजन से पहले धनतेरस का पर्व पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। सनातन धर्म में सुख सम्पदा और समृद्धि के लिए धनतेरस का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण है। धनतेरस पर सोना, चांदी के सिक्के, लक्ष्मी पूजन के लिए नए बर्तन, धनिया के बीज, बताशे, गणेजी और लक्ष्मीजी की मूर्ति, पीली कौड़ी, मिट्टी के दीये के साथ ही झाड़ू खरीदने का भी विधान है। इस दिन आप झाड़ू खरीदना बहुत महत्वपूर्ण होता है।
क्यों खरीदते हैं धनतेरस पर झाड़ू
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का प्रचलन है। कहा जाता है कि झाड़ू इससे वर्षभर के लिए घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। इस दिन झाडू खरीदना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही शुभ माना गया है क्योंकि इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
धनतेरस पर कौन सी झाड़ू खरीदें
धनतेरस पर सीकों वाली या फूल वाली अच्छी मजबूत झाड़ू खरीदना चाहिए। ऐसी झाड़ू खरीदे जो हाथ से बनाई गई हो। झाड़ू लाएं तो उस पर सफेद रंग का धागा बांध दें, जिससे मां लक्ष्मी आपके घर में बनी रहें।
धनतेरस के दिन कितनी झाड़ू खरीदनी चाहिए
धनतेरस के दिन विषम संख्या में ही झाड़ू खरीदनी चाहिए। जैसे 3, 5 या 7 झाड़ू खरीदें। कम से कम तीन झाड़ू अलग अलग कार्यों के लिए खरीदना चाहिए। धनतेरस पर खरीदी गई झाड़ू से दिवाली के दिन मंदिर में साफ-सफाई करना भी शुभ माना जाता है।
धनतेरस पर झाड़ू की पूजा कैसे करें
शुभ मुहूर्त में झाड़ूं की माता लक्ष्मी की तरह पूजा करें। उसको हल्दी, कुमकुम और चावल लगाएं। उस पर सफेद रंग का धागा बांध दें, जिससे मां लक्ष्मी आपके घर में बनी रहें।
इस दिन हनुमान जयंती को हनुमान जी को चोला चढ़ाकर मिठा पान और लड्डूओं का भोग लगाना चाहिए, सुन्दरकांड हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए।
तिथियों के गड़बड़ाने से हर वर्ष दीपावली से दो दिन पहले मनाया जाने वाला धनतेरस त्योहार इस वर्ष एक दिन पहले मनाया जाएगा। सोमवार 24 अक्तूबर को दीपावली है वहीं उससे पहले रविवार 23 अक्तूबर का धनतेरस, यम दीपदान, चतुर्दशी व्रत व छोटी दीपावली एक साथ मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ऐसा संयोग 27 साल बाद देखने को मिल रहा है।
ज्योतिषाचार्य परमानन्द शास़्त्री ने बताया कि धनतेरस पर रविवार को पूरे दिन खरीदारी का अति शुभ मूहूर्त है। कन्या राशि के चंद्रमा में सोना-चांदी, आभूषण, वाहन, उपकरण खरीदना अति शुभ रहेगा।
ज्योतिषी अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि 22 अक्तूबर, शनिवार को शाम 06.04 बजे से त्रयोदशी तिथि शुरू होकर अगले दिन रविवार 23 अक्तूबर को शाम 06.03 बजे तक रहेगी। इसके बाद नरक चतुर्दशी यानि छोटी दीपावली प्रारम्भ हो जाएगी। जो सोमवार को शाम 05.25 बजे रहेगी। उसके बाद अमावस्या तिथि मंगलवार 25 अक्तूबर को शाम 04रू16 तक रहेगी। तिथियों का समय घटने बढ़ने से इस बार छोटी दीपावली 23 अक्तूबर को त्रयोदशी तिथि के समाप्ति के बाद 06.04 पर प्रारंभ हो जाएगी।
धनतेरस पूजन विधि
धनतेरस की शाम के समय उत्तर दिशा में कुबेर, धन्वंतरि भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। पूजा के समय घी का दीपक जलाएं। कुबेर को सफेद मिठाई और भगवान धन्वंतरि को पीली मिठाई चढ़ाएं। पूजा करते समय कुबेर मंत्र का जाप करना चाहिए। फिर धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इसके बाद भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करना चाहिए। माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को भोग लगाएं और फूल चढ़ाना चाहिए। धनतरेस की शाम घर के बाहर मुख्य द्वार पर और आंगन में दीप जलाने की प्रथा भी है। शास्त्रों में वर्णित है की कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी की रात यम देवता का पूजन कर दक्षिण दिशा की ओर भेंट करता है उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। इसलिए इस दिन घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर दीप जलाकर रखा जाता है।



