इटली की जेलों में बने सेक्स रूम, दरबाजा खोलकर पार्टनर के साथ अंतरंग हो सकेंगे कैदी
रोम। इटली की जेलों के अंदर सेक्स रूम बनाये गए। शुक्रवार को एक कैदी ने पहली बार अपनी महिला मित्र से यहां मुलाकात की। जेल प्रशासन ने यह कदम न्यायालय के आदेश के बाद उठाया गया।
इटली की अदालत का मानना है कि कैदी जेल से बाहर रहने वाले अपने पार्टनर के साथ अंतरंग पल बिता सकते हैं। कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद जेलों में सेक्स रूम का निर्माण किया जा रहा है। न्यायालय के आदेश के बाद पहला सेक्स रूम टेर्नी की जेल में बनाया गया है।
निजता की सुरक्षा जरूरी
अम्ब्रिया के लोकपाल ग्यूसेप्पे कैफोरियो ने एएनएसए समाचार एजेंसी से कहा कि हम खुश हैं। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल लोगों की निजता की सुरक्षा को बनाए रखना भी आवश्यक है। यह प्रयोग अच्छा रहा है। अगले कुछ दिनों अन्य मुलाकात हो सकती हैं।
पिछले साल अदालत ने दिया था आदेश
जनवरी 2024 में इटली की एक अदालत ने कहा था कि कैदियों को बिना किसी गार्ड के जीवनसाथी और अपने पार्टनरों से अंतरंग मुलाकात का अधिकार मिलना चाहिए। फैसले में यह भी कहा गया कि वैवाहिक मुलाकातों को कई यूरोपीय देशों में पहले से ही मान्यता मिली है। इन देशों की सूची में फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, नीदरलैंड और स्वीडन शामिल हैं।
सेक्स रूम में बिस्तर की होगी व्यवस्था
पिछले सप्ताह इटली के न्याय मंत्रालय ने सेक्स रूम के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसमें कहा गया था कि अंतरंग मुलाकात की अनुमति पाने वाले कैदियों को दो घंटे तक रूम में रहने की अनुमति होगी। रूम में बिस्तर और शौचालय की व्यवस्था होगी। दिशा-निर्देश के मुताबिक रूम का दरवाजा खुला रहना जरूरी है। इसकी वजह यह है कि अगर कोई जरूरत पड़ती है तो जेल गार्ड तुरंत हस्तक्षेप करेंगे।
खस्ताहाल हैं इटली की जेलें
इटली की जेलें कैदियों की भीड़ से जूझ रही हैं। जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं। देश की जेलों में कुल 62 हजार कैदी हैं। यह जेलों की कुल क्षमता से 21 फीसदी अधिक है। यूरोप में इटली की जेलों का हाल सबसे बुरा है। यहां आत्महत्याओं की दर में भी इजाफा हुआ है।



