'प्रभु राम' एसटीएफ के शहीद इंस्पेक्टर की अर्थी को कंधा देने पहुंचे, भावुक हुए लोग

  • Sunday January 26 2025 - 09:30 PM
  •  

मेरठ। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल यूपी एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शामली के झिंझिना इलाके में 21 जनवरी की रात को हुई मुठभेड़ में पुलिस इंस्पेक्टर को कई गोलियां लगी थीं। रामानंद सागर की रामायण धारावाहिक में राम का किरदान निभाने वाले अरूण गोविल ने शहीद इंस्पेक्टर की अर्थी को कंधा दिया। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए। 

शामली जिले में हुई मुठभेड़ में शहीद इंस्पेक्टर 54 वर्षीय सुनील कुमार का उनके मेरठ स्थित पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान रामानंद सागर की रामायण के किरदार राम और भाजपा सांसद अरूण गोविल ने शहीर की अर्थी को कंधा दिया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के भावुक कमेंटृस देखने को मिले। 

दरअसल अभिनेता और सांसद अरूण गोविल मेरठ के मसूरी गांव में शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार के घर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे थे। वहां की कुछ तस्वीर शेयर करते हुए सांसद की ओर से लिखा गया कि जनपद शामली में अपराधियों के साथ साहसिक मुठभेड़ के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। 

मेरठ के मसूरी गांव निवासी उत्तर प्रदेश एसटीएफ के निरीक्षक सुनील कुमार को उनके निवास पर जाकर अपनी श्रद्धांजलि दी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोक  संतप्त  परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दे, जय श्री राम.. 

रामायण के राम की इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया कि जिस शरीर को राम स्वरूप अरूण जी ने कंधा दिया हो, उनकी आत्मा को शांति मिल गई होगी। वहीं एक अन्य ने लिखा कि प्रभु श्रीराम खुद कंधा दे रहे हैं।