मथुरा ने 2 लोकसभा चुनावों में राजनैतिक दलों को नकारा
- 1952 में निर्दलीय प्रत्याशी गिरिराज शरण और 1957 में निर्दलीय प्रत्याशी राजा महेंद्र प्रताप सिंह को बांधा जीत का सेहरा
- 1962 में पहली बार कांग्रेस ने मथुरा में चुनाव जीता
मथुरा। ब्रज की जनता ने आजादी के बाद हुए दो लोकसभा चुनावों में राजनैतिक दलों को सिरे से नकार दिया। 1952 में निर्दलीय प्रत्याशी गिरिराज शरण और 1957 में निर्दलीय प्रत्याशी राजा महेंद्र प्रताप सिंह को जीत का सेहरा बांधा था। 1957 के चुनाव में मथुरा के मतदाताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता की जमानत जब्त करा दी थी। 1962 में पहली बार कांग्रेस ने मथुरा में चुनाव जीता था। उसके बाद सिर्फ 1967 में जीएसएसएबी सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीते थे। 1967 के बाद अब तक कोई भी निर्दलीय प्रत्याशी यहां से चुनाव नहीं जीत सका।
1957 से 2019 तक के लोकसभा चुनाव विजेता
1952 में गिरिराज शरण निर्दलीय चुनाव जीते।
1957 में राजा महेंद्र प्रताप सिंह निर्दलीय चुनाव जीते। अटल बिहारी वाजपेयी की जमानत जब्त हो गई थी।
1962 में कांग्रेस के चौधरी दिगंबर सिंह जीते
1967 में जीएसएसएबी सिंह निर्दलीय चुनाव जीते
1971 में कांग्रेस से चक्रेश्वर सिंह जीते
1977 में बीएलडी से मणीराम जीते
1980 में जेएनपी (एस) चौधरी दिगंबर सिंह से जीते
1984 में कांग्रेस से मानवेंद्र सिंह जीते
1989 में जनता दल से मानवेंद्र सिंह जीते
1991 में भाजपा से साक्षी महाराज जीते
1996 में भाजपा से तेजवीर सिंह जीते
1998 में भाजपा से तेजवीर सिंह जीते
1999 में भाजपा से तेजवीर सिंह जीते
2004 में कांग्रेस से मानवेंद्र सिंह जीते
2009 में रालोद-भाजपा गठबंधन से जयंत चौधरी जीते
2014 में भाजपा से हेमा मालिनी जीतीं
2019 में भाजपा से हेमा मालिनी जीतीं



