सांकेतिक फोटो
देश के कोविड संक्रमितों की संख्या 51 हजार के पार, 24 घंटे में मिले 7171 नए केस
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के साथ हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की कुल संख्या 51 हजार से अधिक हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड के 7171 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 51314 हो गई है और संक्रमण दर 3.69 प्रतिशत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 9669 व्यक्ति कोविड संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.69 प्रतिशत है। इसी अवधि में 194134 कोविड टेस्ट किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 3875 केाविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।



