एडल्ट मैगजीन के कवर पेज पर छपी महिला मंत्री की बोल्ड तस्वीर, 3 घंटे में बिकी रिकॉर्ड 1 लाख कॉपी

  • Friday April 21 2023 - 07:27 PM
  •  

नई दिल्ली। प्लेब्वॉय मैगजीन (Playboy magazine) किसी पहचान का मोहताज नहीं है। दसकों से ये एडल्ट मैगजीन (Adult magazine) की लिस्ट में काफी आगे है। इस मैगजीन में मॉडलों की न्यूड तस्वीरंे और एडल्ट कंटेंट छपते हैं। लेकिन अप्रैल महीने के प्लेब्वॉय के कवर पर जिसकी तस्वीर छपी, उसके बाद से हंगामा शुरू हो गया। इस बार मैगज़ीन की कवर पर किसी मॉडल को नहीं, बल्कि फ्रांस की वित्तमंत्री की तस्वीर छपी है। जी हां, इस बार कवर पर एक मंत्री की बेहद बोल्ड तस्वीर छापने के बाद ये मैगजीन विवादों में आ गई है।

बता दें कि फ्रांस की सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्लेने स्चीयप्पा को मैगजीन के कवर में जगह दी गई है। वहीं उनका एक इंटरव्यू भी मैगजीन में छापा गया है जिसमें उन्होंने महिला और गे अधिकारों के साथ साथ अबॉर्शन के बारे में बात की है। गौरतलब है कि वित्तमंत्री जैसे पद पर रहते हुए एडल्ट मैगजीन के लिए पोज देने की वजह से मार्लेने की आलोचना शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोरने ने भी इसमें मार्लेने का समर्थन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ये सही फैसला नहीं था।

वित्तमंत्री मार्लेने की तस्वीर वाली यह मैगजीन की छपी करीब एक लाख कॉपी सिर्फ तीन घंटे में बिक गई। अब इसकी 60 हजार और कॉपियां छापी जा रही है। बता दें कि फ़्रांस में आमतौर पर प्लेब्वॉय की तीस हजार कॉपियां ही बिकती है। लेकिन इस बार सेल ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। बता दें कि ये एडिशन तब रिलीज हुआ है जब पेरिस में दंगे हुए हैं।

सोशल मीडिया पर कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। कुछ ने लिखा कि एक महिला को पूरा अधिकार है कि वो कैसी तस्वीर खिंचवाए। लेकिन कम से कम अपने ओहदे और पद की गरिमा का ध्यान रखकर ऐसा करना चाहिए। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि फ्रांस की महिलाएं स्वतंत्र हैं। उन्हें जैसा मन है, वैसी तस्वीर खिंचवा सकती है। चाहे वो किसी भी पोस्ट पर क्यों ना हो।