संत प्रेमानंद महाराज के साथ अमेरिका से आए श्रीकृष्ण देसीका जीयर स्वामी महाराज।
प्रबल लालसा से बहुत जन्म नहीं इसी जन्म में भगवान की प्राप्ति संभवः संत प्रेमानंद महाराज
वृंदावन। रमणरेती स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम श्रीराधा केलि कुंज में अमेरिका से आए संत व परम विद्वान श्रीकृष्ण देसीका जीयर स्वामी और संत प्रेमानंद के बीच भक्ति के गूढ़ रहस्य पर चिंतन हुआ। जीयर स्वामी ने कहा कि संसार में सिर्फ एक ही भगवान है। दूसरा कोई नहीं। इस चिंतन के बीच संत प्रेमानंद महाराज ने भगवान को इसी जन्म में प्राप्त करने का भी साधन बताया।
जीयर स्वामी और संत प्रेमानंद महाराज के बीच हुई आध्यात्म चर्चा के दौरान संत प्रेमानंद ने कहा कि यह निश्चित कर लिया जाए कि सिर्फ एक ही आराध्य है उसके सिवाय कोई और नही। इस पर जीयर स्वामी ने कहा कि है लेकिन वह तो लेकिन मोक्ष नहीं दे सकता। इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने कि जब मेरे तो गिरधर गोपाल तो हमें किसी दूसरे देवता को जानना ही नहीं। तभी जीयर स्वामी ने आध्यात्म चिंतन को आगे बढाते हुए कहा कि जिस प्रकाश से संत या गुरूजन की उनके अनन्य भक्त सेवा करते हैं, ठीक उसी प्रकार सभी देवी देवता भी भगवान श्रीमन नारायण की सेवा करते हैं। जबकि लोग इस बात को नहीं समझते हैं। वह डीजीपी, आईजी, एसएसपी को छोड़कर कांस्टेबल के पैर पकड़ते हैं। संत प्रेमानंद महाराज ने इस बात का समर्थन करते हुए कहा कि यह विचार करना चाहिए कि श्रीमन नारायण के सिवाय दूसरा जगत में केाई है ही नहीं।
जीयर स्वामी ने कहा कि वैष्णण संप्रदाय में दीक्षा लेने के बाद गोमास नहीं खान, शराब, प्यास, लहसुन नहीं खाना, लेकिन वह पाप कर्म करने पर भी भगवान दंड एवं शिक्षा देते हैं, लेकिन मोक्ष से इनकार नहीं करते, लेकिन अन्य देवता का पूजा किया तो वह मोक्ष से तुरंत इनकार करेगा। यह भगवान श्रीमन नारायण एवं अन्य देवी देवताओं में बड़ा फर्क है। जियर स्वामी ने कहा कि आजकल पत्नी से बोर हो जाने और दुष्कर्म के मामले में सामने आते हैं। जबकि सौ अश्वमेघ यज्ञ करने के बाद इंद्र बना और रंभा, मेनका आदि अफसराओं का भेाग करने के बाद वह सर्प बन गया। ऐसा करने पर इंद्र का पुत्र कौवा बन गया और ऐसा करने पर गंधर्वनी मगर बन गया। इसलिए मोक्ष की प्राप्ति पतिव्रता पत्नी को ही मिल सकता है अन्यथा नहीं।
संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जो लोग अक्लमंद नहीं है, उन्हें हमें भगवत स्वरूप देखना है। क्योंकि हम बाबा है। हमारा चश्मा वहीं होगा। यदि किसी व्यक्ति का प्रश्न हुआ तो प्रश्न के आधार पर हम उत्तर दे सकता है, लेकिन हमारी दृष्टि यह होनी चाहिए कि मेरे प्रभु न्यून भाव में धारण करके प्रश्न कर रहे हैं और वह भगवत चिंतन कराना चाहते हैं। हमें यह मानना है कि मेरे सामने मेरा इष्ट है कि लेकिन मेरी वाचालता को परम पवित्र कराने के लिए वह एक न्यून बनकर प्रश्न कर रहे हैं। हमारी धारणा शिक्षाप्रद है।
संत प्रेमानंद ने कहा कि वह न्यून रूप में मेरा परमात्म स्वरूप उस प्रश्न करने वाले व्यक्ति के अंदर बैठा हुआ है। वह पूरा का पूरा परमात्मा है। भेद दृष्टि तो गणित लगाने के लिए प्रारंभ है, लेकिन जब हम विश्राम करते हैं तो सब में वासुदेव है। उन्होंने कहा कि मोक्ष की प्राप्ति के लिए हमें बहुजन्म का इंतजार नहीं करना। हमें यह मानना है कि इसी जन्म में बहुजन्म की पूर्णता है। इसी क्षण इसी पल हमे बहुत जन्म की पूर्णता है। हमारी जितनी प्रबल इच्छा होगी उतनी ही जल्द ही परमात्म तत्व का अनुभव होगा। केवल इच्छा से परमात्म प्राप्ति संभव है। इसके लिए गुरूजनों, सदसंतों के सानिध्य में प्रबल लालसा हो जाए तो भगवत प्राप्ति हो जाए क्योंकि वह प्राप्त है।



