Earthquake News: म्यांमार में फिर कांपी धरती, भूकंप से डरे लोग घरों से भागे
Myanmar Earthquake: म्यांमार में रविवार को एक बार फिर भूकंप के झटके आए हैं। पहले से ही भूकंप से डरे सहमे लोगों के कारण फिर से इस भूकंप ने क्षेत्र को हिला दिया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता पिछली बर की तुलना में कम 5.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र मांडले से लगभग 21 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था। म्यांमार पहले से ही भूकंप से तबाह हो चुका है।
म्यांमार में शुक्रवार दोपहर को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे इमारतें जमींदोज हो गईं। अब तक 1600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को आए भूकंप से अभी तक किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
मांडले, म्यांमार का एक प्रमुख शहर है। खगोलीय विशेषज्ञों के अनुसार, म्यांमार भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है। जहां टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं। शनिवार को 5.1 तीव्रता का एक और भूकंप आया था। भूकंप के कारण परिवहन और संचार व्यवस्था बाधित हुए हैं। इसके बावजूद बचाव कार्य तेजी से जारी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तबाही बहुत बड़ी है और मांडले, बागो, मैगवे, उत्तर-पूर्वी शान राज्य, सागाइंग और ने-पी-ताव सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके हैं।



