महानायक अमिताभ-अजय देवगन की फिल्म ‘मेडे’ अब ‘रनवे 34’ नाम से होगी रिलीज

  • Friday December 10 2021 - 05:30 PM
  •  

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म ‘मेडे’ अब ‘रनवे 34’ नाम से रिलीज होगी। फिल्म का टाइटल मास ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। ताकि उन्हें आसानी से समझ आए। यही कारण हे कि अमिताभ और अजय देवगन की फिल्म ‘मेडे’ का टाइटल चेंज किया गया है। अब यह फिल्म ‘रनवे 34’ नाम से रिलीज होगी। फिल्म का ताल्लुक फ्लाइट संबंधी गतिविधियों से है।

फिल्म की कहानी ऐसे पायलट की है, जिस पर मानवीय भूल के चलते विमान हादसा करवाने के आरोप लगे हुए हैं। उस रोल में अजय देवगन हैं। उन आरोपों को सही करार देने वाले वकील के रोल में अमिताभ बच्चन हैं। कोर्ट में अजय देवगन के पक्ष में वकील के तौर पर बमन ईरानी नजर आयेंगे। रकुल प्रीत सिंह इस फिल्म में अजय देवगन की को-पायलट के रोल में हैं। आकांक्षा सिंह अजय देवगन की पत्नी, जबकि अंगीरा धर एस्पायरिंग मॉडल के किरदार में हैं।