संत प्रेमानंद ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर गाई राम स्तुति, दिया आशीर्वाद

  • Friday January 26 2024 - 06:05 PM
  •  

वृंदावन। अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान बालकराम विरजामान हुए। भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में 22 जनवरी को देश-दुनिया से संत, महंत, महामंडलेश्वर और भक्तजन बड़ी संख्या में पहुंचे, लेकिन वृंदावन से संत प्रेमानंद महाराज नहीं गए। 

अयोध्या में हुए रामोत्सव और राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या न जाने की पीछे की वजह संत प्रेमानंद ने बताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि कुछ प्रेमीजनों ने कहा कि अयोध्या धाम में भगवान राम विराजमान हो गए और आप नहीें जा सके। इस पर सत प्रेमानंद ने कहा कि ये हमारा दुर्भाग्य है, किडनी रोग से ग्रस्त हैं, इसलिए नहीं जा कसे। श्रीधाम की निष्ठा पर दशरथ नंदन श्रीराम को ह्रदय से आशीर्वाद देते हैं। वे हमारे लाल हैं। हम उन्हें आशीर्वाद देते हैं। हमें आशीर्वाद देने का पॉवर मिला है। चक्रवर्ती सम्राट दशरथजी की पावन नगरी में जन्म-मरण का नाश करने वाले भगवान श्रीहरि राम रुप में प्रकट हुए थे। पांच सौ वर्षों से अवधपुरी में बहुत भक्तोें न बलिदान दिया। आज गर्भगृह में भगवान कृपा करके विराजमान हुए और नवीन अर्चावतार में उनकी प्राण प्रतिष्ठा हुई। यह हम सब भक्तों के लिए गर्भ का विषय है कि भगवान राम करुणाकर जगत पवन करने के लिए अर्चा विग्रह रुप में विराजमान हुए। हम उनका विनय करते हंैं। हम वृंदावनवासी उनको आशीर्वाद देते हंैं। प्रियाजु के चरण बल से हम उन्हेें आशीर्वाद देते हैं। वह सदैव विजयश्री हैं ही और विजयश्री रहें। परमानंद को बांटते रहें। उन्होंने कुछ समय के लिए श्रीधाम वृंदावन को अवध धाम और श्यामाश्याम को अवध धाम मानते हुए राम स्तुति श्रीराम चंद्र कृपालु भजन का गायन किया।  

 वृंदावन में है आश्रम

श्रीहित प्रेमानंद महाराज का आश्रम राधा निकुंज वृंदावन के रमणरेती मार्ग पर है। उनके देश भर में लाखों की संख्या में अनुयायी हैं। करीब डेढ़ दशक से उनकी दोनों किडनी खराब हैं, उनकी नियमित डायलिसिस होती है। करीब डेढ़ वर्ष पहले उनसे आशीर्वाद लेने के लिए क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ पहुंचे थे। इसके बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत और पिछले दिनों गे्रट खली भी उनका आशीर्वाद लेने आए थे। ये वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, तो बड़े-बड़े लोग उनसे आशीर्वाद लेने आने लगे।

प्रेमानंद महाराज करते हैं पैदल परिक्रमा

प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए रात दो बजे ही वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालु जुटने लगते हैं। वह अपने आश्रम से शिष्यों के साथ पैदल परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीहित केलि आश्रम को प्रतिदिन निकलते हैं, इससे पहले ही सड़कों पर उनके दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में अनुयायी पहुंच जाते हैं।

सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं प्रवचन

मूलरूप से कानपुर नगर के रहने वाले प्रेमानंद जी महाराज कई वर्षों से वृंदावनवास कर रहे हैं। पूर्व में वह पूरे ब्रज में घूमकर मधुकरी (भिक्षा) करते थे। मधुकरी में जो प्रसाद मिलता, उसी का सेवन करते थे। उनके प्रवचन आजकल इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहे हैं।