मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, 42 दिनों तक AIIMS में लड़ी मौत से जंग

  • Thursday September 22 2022 - 09:37 AM
  •  

नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में एडमिट कराया गया था। राजू श्रीवास्तव पिछले 42 दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था। दिल में कई ब्लॉकेज की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिल्ली एम्स के डाक्टरों की टीम ने राजू की एंजियोग्राफी करने का निर्णय लिया। हालांकि उनकी हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला और वह एम्स में 42 दिनों के इलाज के बाद जिंदगी की जंग हार गए। 

बता दे की राजू श्रीवास्तव की ज्यादा तबियत बिगड़ने की एक वजह ये भी थी की उनके दिमाग में ऑक्सीजन ही नहीं पहुंच रही थी। राजू श्रीवास्तव के प्रशंसक और उनके चाहने वाले घर में उनकी दीर्घायु की कामना के लिए महामृत्युंजय यज्ञ करा रहे थे। राजू श्रीवास्तव का ब्रेन डेड होने की खबर भी सामने आई थी। राजू श्रीवास्तव के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। राजू श्रीवास्तव कानपुर के रहने वाले थे और यूपी फिल्म बोर्ड के डायरेक्टर भी थे।