सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज
वृंदावन में बांकेबिहारी कॉरीडोर बनने से धरती पर स्वर्ग उतरकर आएगाः सांसद साक्षी महाराज
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी कारीडोर को लेकर सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि बड़े काम के लिए छोटे स्वार्थ त्यागने पड़ते हैं। काशी में विश्वनाथ कारीडोर बना तो वहां के साधुओ और व्यापारियों में आक्रोश था। उनके भी तीन आश्रम सबसे पहले टूटे। लेकिन काशी कारीडोर बनने के बाद सभी उसकी सराहना कर रहे हैं। इसी प्रकार जब बांकेबिहारी कारीडोर बनने से धरती पर स्वर्ग उतरकर आ जाएगा। कारीडोर बनाने के निर्णय का सबको सम्मान करना चाहिए।
यह बात उन्होंने वृंदावन परिकमा मार्ग स्थित साक्षी आश्रम में हुई वार्ता में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ब्रज की अपनी विशेषता है, यह भगवान कृष्ण की लीला भूमि है। यहां मांसाहारी नहीं रहने चाहिए ना ही उनका प्रवेश होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बुरी दृष्टि और बात कहने वालों को लेकर कहा कि कि देश की आजादी से पहले से ही हिंदू समाज के साथ साजिश रची जाती रही है। वह अभी भी जारी है। कांग्रेस ने अपने 65 साल के कार्यकाल में तुष्टिकरण के लिए ऐसा जाल बिछाया कि आने वाली पीढ़ियों के सामने उभरता चला जा रहा आ रहा है, इससे समझ में आ रहा कि आखिर उसने क्या किया। मोदी और योगी के साहसी शासक होने के कारण न्यायपालिका ने भी साहस जुटाया हे, इसलिए अब देश में जो भी होगा संवैधानिक तरीके से होगा।
उन्होंने संभल के विवादित स्थल तो हाईकोर्ट ने उसे ढ़ाचा करार देने पर सांसद ने न्यायालय के कथन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जब गुरूनानक देव एक बार संभल गए थे, इसका उल्लेख गुरूवाणाी में है कि जागे भाग संभल के, गुरू हरि मंदिर आए। इसका आशय है कि संभल के भाग जाग गए कि गुरूनानक देव संभल के हरिमंदिर आए; इससे स्पष्ट है कि वहां कोई मसजिद नहीं थी। कांग्रेस के शासन में हरि मंदिर को तोड़कर मसजिद का रूप दिया गया। इस मामले की सही जांच हुई तो अयोध्या की तरह आने वाले समय में हरि मंदिर भी हमारे हाथ में होगा। सांसद साक्षी बुधवार को प्रवास के बाद गुरूवार सुबह दिल्ली के लिए रवान होंगे।



