अंतरिक्ष में नहीं होती ऑक्सीजन, 9 महीने कैसे जिंदा रहीं Sunita Williams
Oxygen in Space Station: अमेरिका की भारतवंशी एस्ट्रोनॉट अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और उनके साथी वूच विल्मोर 9 महीने बाद धरती पर लौट आए हैं। वे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक कैसे सांस लेते रहे। अंतिरिक्ष पर पानी और ऑक्सीजन न होते हुए यह किस तरह जीवन जीया, आइये जानते हैं।
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर जो एस्ट्रोनॉट्स रहते हैं, उनके लिए धरती से रॉकेट के जरिये नियमित रूप से श्सप्लाईश् भेजी जाती है। इस सप्लाई में उनके लिए खाने के अलावा ऑक्सीजन और पानी भी भेजा जाता है। इससे वहां रहने वाले एस्ट्रोनॉट्स को ऑक्सीजन और खाने की कमी नहीं होती है।
आपने रिसाइकिल शब्द सुना होगा। यह शब्द इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर बेहद अहम है। दरअसल किसी कारण से यदि सप्लाई रॉकेट ISS ना पहुंच सके तो वहां मौजूद एस्ट्रोनॉट्स रिसाइकिलिंग के जरिये अपनी जरूरत पूरी करते हैं। रिसाइकिलिंग के जरिये एस्ट्रोनॉट्स पहले से यूज हो चुके पानी की मदद से अपने लिए फिर से पीने का साफ पानी और ऑक्सीजन तैयार करते हैं।



