वृंदावन में बाबा नींव करौरी महाराज पर बनेगी बायोपिक फिल्म

  • Thursday September 28 2023 - 12:02 AM
  •  

वृंदावन। बाबा नीव करौरी महाराज के जीवन पर बायोपिक फिल्म बनाई जाएगी। 28 सितंबर को उनकी पुण्यतिथि पर वृंदावन स्थित आश्रम से शूटिंग शुरू होगी। जिसमें बाबा नीव करौरी महाराज के अनछुए पहलूओं को फिल्म में शामिल किया जाएगा। यह फिल्म 2 घंटा 45 मिनट की होगी; जो कि बडे पर्दे पर रिलीज होगी। इसमें जानेमाने निर्माता रामानंद सागर निर्मित रामायण में भगवान राम का अभिनय करने वाले अरूण गोविल नींव करौरी बाबा के निजी सेवक का अभिनय निभाएंगे।

यह जानकारी मगलवार को परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नीव करौरी आश्रम में बायोपिक फिल्म के निर्देशक शरदचंद्र ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि बाबा नींव करौरी विश्व में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके जीवन और चमत्कार को लेकर कई पुस्तकें लिखी जा चुकी है, लेकिन, अब भी कई ऐसे अनछुए पहलू है, जिन्हें सिर्फ स्वजन या अति निकट व्यक्ति ही जान सकता है। उन तथ्यों को बाबा के भक्तों तक पहुंचाने के लिए इस बायोपिक का निर्माण किया जा रहा है। जो बाबा महाराज की प्रेरणा और कृपा से ही संभव है। उन्होंने बताया इस फिल्म में बाबा महाराज के पौत्र डॉ. धनंजय शर्मा इसमें बाबा का किरदार निभाएंगे।

डा. धनंजय शर्मा ने बताया यह उनका सौभाग्य है कि उनको नींव करौरी बाबा का किरदान निभाने का अवसर मिला है। इस दौरान आध्यात्मिक गुरु डा. अनुरागकृष्ण पाठक मौजूद रहे।