बांकेबिहारी मंदिर में आज मध्य रात्रि 12 बजे होगा महाभिषेक
वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती रात 1.55 बजे होगी
रात 2 बजे से 5.30 बजे तक बांकेबिहारी के दर्शन होंगे
वृंदावन। सुप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सात सितंबर की रात को आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी का महाभिषेक मध्य रात्रि को 12 बजे होगा। मंगला आरती रात 1.55 बजे होगी। जिसे लेकर मंदिर प्रबंधन एवं सेवायत गोस्वामियों द्वारा तैयारी की जा रही है।
मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा के अनुसार सात सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिर सुबह 7.45 से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए पट खुलेंगे। श्रृंगार आरती 7.55 बजे, राजभोग आरती 11.55 बजे, छींटा देकर गर्भगृह का पर्दा बंद दोपहर 12 बजे हो जाएगा। इसके बाद शाम को 5.30 से रात्रि 9.30 तक मंदिर के पट खुलेेंगे। शयन भोग आरती रात 9.25 मिनट पर होगी। इसके बाद पांच मिनट बाद मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। महाभिषेक रात 12 बजे होंगा। अभिषेक श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं होते। इसके बाद रात 1.45 बजे बांकेबिहारी के पट खुलेंगे। वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती 1.55 पर होगी। मंगला आरती के बाद रात 2 बजे से 5.30 बजे तक बांकेबिहारी के दर्शन होंगे। आठ सितंबर को सुबह 7.45 से दोपहर 12 बजे तक मंदिर में पट खुलेेंगे और नंदोत्सव मनाया जाएगा।



