बसंत पंचमी पांच फरवरी को, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी पर्व मनाया जाता है। यह पर्व विद्या, संगीत और कला की देवी सरस्वती को समर्पित है। इस बार बसंत पंचमी 5 फरवरी को मनाई जाएगी। सनातन धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार मां सरस्वती का जन्म बसंत पंचमी के दिन हुआ था। इस त्योहार को बसंत या वसंत पंचमी कहा जाता है, क्योंकि यह वसंत ऋतु के आगमन का भी प्रतीक है। आइए जानते हैं बसंत पचमी तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि।
बसंत पंचमी तिथि का समय
पंचमी तिथि 05 फरवरी प्रात: काल 3.47 बजे से शुरू होगी। वह 6 फरवरी प्रात: काल 3.46 बजे समाप्त होगी।
बसंत पंचमी पूजा शुभ मुहूर्त
बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा सुबह 7.07 बजे से दोपहर 12.35 बजे के बीच की जानी चाहिए।
बसंत पंचमी का महत्व
बसंत पंचमी का दिन बेहद शुभ होता है। इस दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। छोटे बच्चों को पहली बार किताब और कलम पकड़ाने की भी मान्यता है। विद्या का आरंभ करने के लिए दिन सबसे शुभ माना गया है। बसंत पंचमी के दिन लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं। पीले भोजन तैयार करते हैं और अपने घरों को पीले रंग के फूलों से सजाते हैं। कई क्षेत्रों में लोग पतंग उड़ाकर बसंत की शुरुआत की खुशी मनाते हैं।
बसंत पंचमी पूजा विधि
बसंत पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। पीले वस्त्र पहनकर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करें। धूप-दीप जलाकर मां को पीले फूल अर्पित करें। वह मंत्र ( ऊँ ऐं ह्वीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नम:) का जाप करें।
डिसक्लेमर- 'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'



