टी20 विश्वकप 2022 में खेल चुके दिनेश कार्तिक फिर लौट रहे हैं पुराने पेशे पर

  • Wednesday March 29 2023 - 12:01 AM
  •  

नई दिल्‍ली। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टी20 विश्‍व कप 2022 खेल चुके टीम इंडिया के विकेट कीपर एवं बैट्समैन दिनेश कार्तिक एक बार फिर अपने पुराने प्रोफेशन में लौट रहे हैं। यानि कार्तिक एक बार फिर कमेंट्री के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं।

आगामी एशेज सीरीज के दौरान रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर का यह बल्लेबाज हाथ में माइक थामे हुए नजर आएगा। दो साल पहले भारत-इंग्‍लैंड टेस्‍ट सीरीज के दौरान दिनेश कार्तिक कमेंट्री करते नजर आए थे। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल के दौरान भी कार्तिक इसी भूमिका में थे।

यह वो दौर था जब दिनेश कार्तिक पूरी तरह से टीम इंडिया से बाहर थे। साल 2019 विश्‍व कप के बाद कार्तिक का अंतरराष्‍ट्रीय करियर लगभग खत्‍म सा हो गया था। हालांकि इसके बावजूद भी वो आईपीएल में लगातार खेल रहे थे. उन्‍होंने भी उम्‍मीद छोड़ दी थी कि वो कि वो कभी भारतीय टीम में वापसी कर पाएंगे।

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्‍शन के दौरान आरसीबी की टीम ने कार्तिक को खरीदा। इससे पहले वो केकेआर के लिए खेला करते थे। आरसीबी के लिए एक के बाद एक मैच जिताऊ पारियां खेलकर 36 साल की उम्र में कार्तिक ने भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की थी।