सर्दियों में स्वेटर पहनकर सोने से सेहत को होते हैं ये 7 नुकसान, जानिए बचाव के तरीके

  • Saturday December 25 2021 - 11:55 PM
  •  

सर्दियों में ठंड से बचाव के लिए हम सभी गर्म कपड़ों का सहारा लेते हैं। ऐसा करते समय कई बार लोग रात को भी शरीर को गर्म रखने के लिए ऊनी कपड़े पहनकर ही सो जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से आप अनजाने में खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे - आपको बता दें सर्दियों में स्वेटर पहनकर सोने से सेहत को ये 7 नुकसान होते हैं।  जानिए होने वाले नुकसान और उसके बचाव के उपाय।  

रात को गर्म कपड़े पहनकर सोने के नुकसान- एक्जिमा- त्वचा अधिक ड्राई होने पर स्किन में एक्जिमा होने का खतरा बना रहता है, जिससे खुजली की समस्या व्यक्ति को परेशान करने लगती है। यही वजह है कि रात को गर्म कपड़े पहनकर नहीं सोना चाहिए।

त्वचा रोग- संवेदनशील त्वचा वाले लोग अगर गर्म कपड़े पहनकर सोते हैं तो ऐसा करने से बॉडी की नमी चली जाती है जिससे त्वचा रोग बढ़ते हैं।

पैरों में छाले- अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि सर्दियों में उनके पैरों के तलवे गर्म नहीं होते हैं। ऐसे में कई लोग रात को अपने पैर गर्म रखने के लिए गर्म कपड़ों के साथ-साथ मोजे भी पहनकर सो जाते हैं। लेकिन ऊन में मौजूद थर्मल इन्सुलेशन पसीने को अच्छी तरह से सोख नहीं पाता। जिससे पैरों में बैक्टीरिया पैदा होकर छाले भी हो सकते हैं। यही वजह है कि डॉक्टर्स रात को ऊनी मोजे की जगह कॉटन के मोजे पहनने की सलाह देते हैं।

बेचैनी और घबराहट- रात में गर्म कपड़े पहनकर सोने से शरीर में गर्माहट बढ़ती है जिससे बेचैनी और घबराहट की शिकायत होने लगती है। इसके अलावा व्यक्ति को लो ब्लड प्रेशर की भी समस्या हो सकती है। अगर आपके लिए रात को सोते समय गर्म कपड़े पहनना जरूरी ही है तो थर्मोकॉट पहने जा सकते हैं।

ह्दय रोगियों के लिए खतरा- ऊनी कपड़े के फाइबर सूती कपड़ों के फाइबर से मोटे होते हैं। ऐसे में रात में गर्म स्वेटर पहनने और गर्म रजाई ओढ़ने से शरीर की गर्मी लॉक हो जाती है। जो ह्दय रोगियों के लिए परेशानी का सबब बनती है।

खुलजी- सर्दियों में गर्म कपड़े पहनकर सोने से खुजली की समस्या भी बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपकी त्वचा रूखी है तो ऊन के रूएं उससे चिपककर अकड़ जाएंगे और खिंचाव होगा। जिससे त्वचा में रैशिज, चकत्ते या दाने हो जाते हैं। इससे बचने के लिए स्वेटर पहनने से पहले अपने पूरे शरीर पर बॉडी लोशन लगा लें। जिससे त्वचा की नमी बनी रहेगी।

गर्म कपड़े पहनना जरूरी हो तो- सर्दियों में ऊनी कपड़े पहनना अगर बहुत जरूरी लगे तो पहले कॉटन या रेशम के कपड़े पहनकर उसके ऊपर से ऊनी कपड़े पहनकर रात को सोएं।