मैच में भारतीय कोच से भिड़े पाकिस्तानी प्लेयर, रेफरी ने दिया रेड कार्ड
बेंगलुरू। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के मुकाबले के बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय कोच इगोर स्टिमक से भिड़ गए। बेंगलुरू के श्री कांतीरावा स्टेडियम में खले जा रहे मैच में मामला इतना तूल पकड़ गया कि भारतीय खिलाड़ियों को दौड़कर कोच के पास आना पड़ा। हालांकि बाद में रैफरी ने मामला शांत कराया।
भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमक के दखल के देने और एक पाकिस्तानी खिलाड़ी के थ्रो को रोकने के बाद मामला भड़क गया। खेल के 45 वें मिनट में बॉल खिलाड़ी से लगकर मैदान के बाहर गई, जिसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी थ्रो लेने के कलिए पहुंचा। भारतीय कोच को ये पसंद नहीं आया। उन्हें लगा कि बॉल पाकिस्तानी खिलाड़ी से लगकर बाहर गई है, इसलिए थ्रो भारतीय खिलाड़ी को मिलना चाहिए।
जैसे ही पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बॉल थ्रो करनी चाही वैसे ही भारतीय कोच ने उसे हाथ मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद सारे पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय कोच से आकर भिड़ गए। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पीछे धकेल दिया और फिर रेफरी ने बीच बचाव कराया। नेपाल के रेफरी ने बाद में भारतीय कोच को रेड कार्ड थमा दिया। जिससे उन्हें बैंच पर जाना पड़ा। इस दौरान कई खिलाड़ियों को भी यलो कार्ड दिया गया।
आपको बता दें कि इंटरकांटिनेंटल कप में मिली जीत से उत्साहित भारतीय फुटबॉल टीम सैफ चैंपियनशिप 2023 में प्रबल दावेदार के रूप में उतरी है। हॉफ टाइम का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 से आगे है। पाकिस्तानी टीम भारत के लिए बड़ी चुनौती नहीं है। लेकिन भारत का लक्ष्य बड़ी जीत के साथ आगाज करके दूसरी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजाना है। आठ बार के चैंपियन भारत को गु्रप ए में नेपाल, कुवैत और पाकिस्तान के साथ रखा गया है। बाकी टीमों में लेबनान, मालदीप, भूटान और बांग्लादेश गु्रप बी में है।



