कलियों से सुसज्जित हिंडोला में विराजमान होकर ठाकुर द्वारकाधीश महाराज ने भक्तों को दर्शन दिए

  • Monday July 18 2022 - 09:27 AM
  •  

मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के द्वारकाधीश मंदिर में ठाकुरजी ने कलियों से सुसज्जित हिंडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। राधाधिराज के मनोहारी दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। 

सावन माह में ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में प्रकृति का मनोरम दृश्य के बीच जन-जन के आराध्य दर्शन दे रहे हैं। रविवार को बेला, चमेली, चम्पा, की सुगंधित कलियों से सजे-धजे हिंडोला में विराजमान होकर राधाधिराज द्वारकाधीश महाराज ने भक्तों को दर्शन दिए। हिंडोला में विराजित ठाकुरजी को सेवक झोटा दे रहे थे। ठाकुर जी की मनोरम छवि को देख भक्तजन भी प्रफुल्लित हो रहे थे। 

ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि सावन मास में ठाकुर द्वारकाधीशजी महाराज नित्य प्रति विभिन्न हिडोलों में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन दे रहे हैं और यह श्रंखला पूरे श्रावण मास में चलेगी। आज सायकल 5.10 से 5.40 तक ठाकुरजी ने कली हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए और कल सायंकाल ठाकुरजी गुलाब मखमल के हिंडोले में विराजमान होकर सायंकाल 5.10 से 5.40 तक अपने भक्तों को दर्शन देंगे।