कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की सच्चाई बया करने पर नपे टीएमसी नेता

  • Thursday August 15 2024 - 08:34 PM
  •  

बोले- मेडिकल कॉलेज पर गिरोह का कब्जा, मेरी बेटी भी एक पीड़िता 

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और उसकी हत्या के मामले में तृणमूल के एक नेता को सच्चाई बयां करना महंगा पड़ गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह अपनी पार्टी का बचाव नहीं करेंगे. मेडिकल कॉलेज में गिरोह सक्रिय है। उनके इस बयान के बाद पार्टी ने उनको प्रवक्ता पद से हटा दिया है।

टीएमसी तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता रहे शांतनु सेन ने बुधवार को कहा कि वह इस मामले में अपनी पार्टी का बचाव नहीं करेंगे। आरजी कर कॉलेज में पठन-पाठन का काम कूड़ा बन गया है। बाकायदा एक गिरोह इस कॉलेज को चला रहा है। मेरी बेटी भी एक पीड़िता है, क्योंकि वह इस गिरोह में शामिल नहीं हुई।

बेटी भी पीड़िता

राज्यसभा के पूर्व सांसद शांतनु ने कहा कि अगर आप इस गिरोह को तेल नहीं लगाते हैं तो आपको निशाना बनाया जाता है। अगर आप तेल लगाते हैं तो आप जो चाहें वो कर सकते है। आपको किसी खास प्रोफेसर का नाम लेने की जरूरत नहीं है. बल्कि अगर आप उनके गुड बुक में हैं तो आप परीक्षा में नकल भी कर सकते हैं लेकिन, जब आप सवाल उठाएंगे तो आपको टार्गेट किया जाएगा और फिर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने अच्छे हैं।

अपनी बेटी के संबंध में बात करते हुए शांतनु ने बताया कि सरस्वती पूजा के एक दिन पहले मेरी बेटी प्री पूजा सेलिब्रेशन के लिए कॉलेज गई थी, लेकिन मेरी बेटी उस गिरोह का हिस्सा नहीं थी, इस कारण उसको उसमें शामिल नहीं होने दिया गया। कोई भी उससे बात नहीं करता और न ही कोई उसके साथ पढ़ाई करता है।