कर्नाटक के CM होंगे सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार को बनाया गया डिप्टी सीएम
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रही तलाश अब पूरी हो गई है। कांग्रेस आलाकमान से हुई मीटिंग के बाद सिद्धारमैया को कर्नाटक का नया सीएम और डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने का फैसला किया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि 20 मई को दोपहर 12.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। उन्होंने कहा कि इसी दिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।
वेणुगोपाल ने आगे बताया कि सिद्धारमैया कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे वहीं, डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री होंगे। पार्टी को 13 मई को बहुमत मिला, 14 को सीएलपी मीटिंग हुई, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने ऑब्जर्वर बनाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। इस समरोह की खास बात है यह है कि इस में शरद पवार भी शामिल होंगे।



