सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 400 शराब की बोतल और 500 कंडोम के साथ 73 लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में शनिवार को एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक नेता के इस 'वेश्यालय' पर छापेमारी कर 6 नाबालिग बच्चों को बचाने के लिए साथ ही 73 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब की करीब 400 बोतलें और 500 से ज्यादा कंडोम बरामद हुए हैं।
वेस्ट गारो हिल्स जले के पुलिस अधीक्षक विवेकानन्द सिंह ने न्यूज एजेंसी को बताया कि मुखबिर की सूचना पर नेता मरक के स्वामित्व वाले फार्महाउस रिंपू बागान पर शनिवार को छापेमारी की गई थी। इस दौरान उन्होंने छह नाबालिगों को बचाया गया है। जिनमें चार लड़के और दो लडकियां शामिल हैं। ये बच्चे वेश्यावृत्ति के लिए मेघालय बीजेपी के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मारक और उनके सहयोगियों द्वारा रिंपू बागान में गंदे केबिन जैसे गंदे कमरों में बंद मिले थे।
एसपी ने बताया कि सभी बच्चों को सुरक्षित और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि छापेमारी में 27 वाहन, 8 दोपहिया वाहन, करीब 400 शराब की बोतल, 500 से अधिक कंडोम और क्रॉसबो और तीर जब्त किए गए हैं।
तीस कमरों में होता था गोरखधंधा
अधिकारी ने बताया कि 73 लोगों को इसमें शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस फार्महाउस में 30 छोटे कमरे हैं। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि यह वही जगह है जहां एक लड़की को यौन उत्पीड़न किया गया था और इस संबंध में फरबरी माह में केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों ने उसका पता रिंपू बागान से लगाया। एसपी विवेकानन्द सिंह ने बताया कि यह पता चला है कि एक सप्ताह में कई बार नागालिग का यौन उत्पीड़न किया गया था और आईपीसी की धारा 366 ए (नाबालिग लड़की की खरीद) 376 (बलात्कार के लिए सजा) और पोक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। पीड़िता ने अदालत को बताया था कि आरोपी उसे और उसके दोस्त को रिंपू बागान ले गया था। उसने कहा कि आरोपियों ने वहां एक कमरा किराए पर लिया और कई बार उसका यौन शोषण किया।
पुलिस ने शनिवार को मारा छापा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तुरा शहर के निवासियों से कई मौखिक शिकायतें भी मिंली थीं। जिसमें आरोप था कि रिंपू बागान में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। जिसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन की योजना बनाई गई थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई युवक और युवतियां बिना कपडे़ और शराब के साथ मिले। उन्होंने कहा कि सभी 68 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छापेमारी के दौरान मैनेजर, कार्यवाहक और तीन कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
मारक ने आरोप से किया इनकार
पुलिस ने कहा कि उन्होंने मारक से जांच में सहयोग करने और शिलांग सदर पुलिस स्टेशन में तुरंत आत्मसमर्पण करने को कहा है। लेकिन वह गिरफ्तारी से बच रहा है। गारो जनजातीय स्वायत्त जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य मारक ने छापेमारी को लेकर एक बयान में मुख्यमंत्री कोनराड संगमा पर निशाना साधा है। मारक ने 'वेश्यालय' चलाने के आरोप से भी इनकार किया है।
मारक ने दावा किया है कि मुख्यमं़त्री हताश हो रहे हैं। क्यों कि उन्हें मालूम हैं कि बीजेपी की दक्षिण तुरा सीट से हार रहे हैं। वह फार्म हाउस पर छापा मारकर छवि खराब करने और राजनीति प्रतिशोध का एक प्रयास है। पुलिस ने बताया कि मारक को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।



