काशी और मथुरा पाने को अयोध्या जैसा समय नहीं लगेगा: विष्णु शंकर जैन
वृंदावन। काशी विश्वनाथ और श्रीकृष्ण विराजमान के हिंदू पक्षकार अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा कि उन्होंने राममंदिर आंदोलन में रामभक्तों के बलिदान और संघर्ष को छोटी उम्र में देखा, जिसने उन्हें सनातन धर्म के प्रति संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया।
यह बात उन्होंने वृंदावन के श्रीवामदेव ज्योतिर्मठ में वैराग्य शिरोमणि स्वामी वामदेव महाराज के 27 वां निर्माण महोत्सव के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सनातन के अधिकार को पुनप्र्रतिष्ठित करने के लिए कानून से अधिक कारगर कोई रास्ता नहीं। उन्होंने बताया कि जहां एक बार मंदिर बनकर देवता की प्रतिष्ठा हो जाए वह स्थान समय की अंतिम सीमा तक देवत्व संपत्ति हो जाता है। उन्होंने इस तथ्य को पुरजोर तरीके से अदालत में रखा, जिसे स्वीकार भी किया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह श्रीराम जन्म भूमि को पाने के लिए 70 वर्ष संघर्ष करना पड़ा, लेकिन काशी विश्वनाथ और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को पाने के लिए इतना समय नहीं लगेगा। इसमें जल्द ही न्यायालय के माध्यम से सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद आगरा का ताजमहल और कुतुबमीमार समेत अन्य स्थलों को भी हिंदूओं को वापस पाना है।



