वृंदावन के मंदिरों में देवकाल से चला आ रहा सांझी उत्सव मनाया जा रहा

  • Wednesday October 04 2023 - 12:57 PM
  •  

  • ठा. राधावल्लभ मंदिर 16 दिन मनेगा सांझी उत्सव
  • मंदिरों के आंगन में पुष्पों, रंगों से की बनेगी आकर्षक सांझी 
  • पं.बंगाल, बैंगलौर से मंगाए गए विशेष प्रकार के रंग

वृंदावन। वृंदावन के मंदिरों में सैकड़ों वर्ष पुरानी सांझी परंपरा का आयोजन पूर्णिमा तिथि शुक्रवार से शुरु हो गया। अमावस तिथि 14 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। जिसमें गोस्वामीजन मंदिरों में आराध्य के समक्ष और आंगनों में पुष्प और रंगों की सांझी बनाने लगे हैं साथ ही पदों का सस्वर गायन कर रहे हैं। 

ठा. राधावल्लभ मंदिर के मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि सांझी परंपरा का शुभारंभ हो गया है। पूर्णिमा से दशमी तिथि तक पुरातन काल से चली आ रही मंदिर परंपरा के अनुसार पुष्पों की सांझी बनाई जाएगी। इसी क्रम में एकादशी से अमावस तक विभिन्न रंगों की सांझी बनेगी। मंदिरोें के आंगन में सांझी सजाने के साथ ही पदों का गायन कर आराध्य को रिझाया जाने लगा है। ब्रज की प्राचीन परंपरा का निर्वाह गोस्वामियों द्वार किया जा रहा है।

सांझी बनाने के लिए पं.बंगाल, बैंगलौर से रंग मंगाए गए हैं। इसके अलावा सभी तरह के देशी सुगंधित पुष्पों की व्यवस्था की जा रही है। वहीं पुराना शहर अठखंबा क्षेत्र स्थित भट्टजी मंदिर, शहजहांपुर वाला मंदिर, सुक्खन मातावाली गली में स्थित गोपीनाथ मंदिर, यशोदानंदन मंदिर में भी सांझी महोत्सव शुरु हो गया। बड़ी संख्या में भक्तजन प्रभु दर्शन के साथ ही मंदिर में सजी सांझी कला पंरपंरा का भी दर्शन करने आएंगे।