19 साल बाद बनेगा दुर्लभ संयोग, नव वर्ष 2023 में होंगे 13 महीने
नई दिल्ली। नव वर्ष 2023 अब कुछ ही दिन दूर है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार साल 2023 कई मायनों में बेहद ख़ास होगा। जहां हिंदू पंचांग के मुताबिक़ इस नए साल 12 नहीं, बल्कि 13 महीने होंगे। दरअसल भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना अगले साल एक नहीं बल्कि दो महीनों का रहना वाला है। अधिक मास की वजह से इसे मलमास भी कहा जाता है। 19 साल बाद ये संयोग रहेगा जहां अधिकमास के कारण श्रावण मास दो महीने का होने वाला है।
कब तक रहेगा अधिक मास?
नए साल की बात करें तो 2023 में अधिकमास 18 जुलाई से प्रारंभ होकर 16 अगस्त 2023 तक रहेगा। यह महीने भगवान विष्णु को समर्पित है जिसे भगवान विष्णु की भक्ति का मास माना जाता है। क्योंकि श्रावण मास के साथ ये महीना लग रहा है, इसलिए भगवान शिव की उपासना करने वालों को भी शिव की उपासना करने के लिए इस साल अधिक समय मिलेगा।
तीन साल में आता है अधिकमास
वशिष्ठ सिद्धांत के अनुसार हिंदू कैलेंडर सूर्य मास और चंद्र मास की गणना पर आधारित है। अधिकमास चंद्र वर्ष का एक अतिरिक्त भाग है, जो हर 32 माह 16 दिन और 8 घटी के अंतर से आता है। इसका प्राकटय सूर्य वर्ष और चंद्र वर्ष के बीच अंतर का संतुलन बनाने के लिए होता है। भारतीय पंचांग गणना पद्धति के अनुसार प्रत्येक सूर्य वर्ष 365 दिन आैर करीब 6 घंटे का होता है, वहीं चंद्र वर्ष 354 दिनों का माना जाता है। दोनों वर्षो के बीच लगभग 11 दिनों का अंतर होता है, जो हर तीन वर्ष में लगभग एक मास के बराबर हो जाता है। इसी अंतर को दूर करने के लिए हर तीन साल में एक चंद्र मास अस्तित्व में आता है, जिसे अतिरिक्त होने के कारण अधिकमास कहा जाता है। इस माह के अधिपति देवता भगवान विष्णु होने के कारण इसे पुरुषोत्तम मास कहा जाता है।
क्या है मलमास?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर तीन साल में एक अतिरिक्त महीना बढ़ जाता है। इसे अधिकमास, मलमास या पुरुषोत्तम कहा जाता है। सूर्य वर्ष 365 दिन और 6 घंटे का होता है और चंद्र वर्ष 354 दिनों का रहता है। दोनों वर्षों के बीच 11 दिनों का अंतर हुआ करता है। यह दिन हर साल घटते हैं जिन्हें जोड़ा जाए तो ये एक माह के बराबर होते हैं। हर तीन साल में इसी अंतर को पाटने के लिए एक चंद्र मास अस्तित्व में आता है, इसे ही अधिकमास कहा जाता हैं।
न करें ये गलतियां
- इस दौरान शादी-विवाह नहीं किए जाते हैं। यदि इस दौरान विवाह किया जाए तो न तो भावनात्मक सुख मिलेगा और न ही शारीरिक सुख। पति-पत्नी के बीच हमेशा अनबन रहेगी।
- नई दुकान या काम- अधिकमास में नया व्यवसाय भी नहीं शुरू करना चाहिए।
- भवन निर्माण- इस दौरान नए घर का निर्माण भी नहीं करना चाहिए।



