लाखों लोगों की हत्या कराने वाला युगांडा का खूंखार तानाशाह खाता था इंसानी मांस
नई दिल्ली। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई 2018 में अफ्रीकी देशों की यात्रा पर गए थे। इनमें युगांडा, रवांडा और दक्षिण अफ्रीका का नाम शामिल है। ये देश भले ही छोटे हैं लेकिन इनकी अपनी खास अहमियत है। बहरहाल, हम आपको पीएम मोदी की यात्रा में शामिल होने वाले युगांडा के एक ऐसे तानाशाह की बात बता रहे हैं जो अपनी क्रूरता की वजह पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना था। इसकी क्रूरता के वाकया सुन आपकी भी रूह कांप जाएगी।
युगांडा का तानाशाह ईदी अमीन को बेहद क्रूर शासक के तौर पर याद किया जाता है। इस शख्स ने 8 वर्ष तक राष्ट्रपति के तौर पर राज किया और लोगों पर इतने जुल्म किये कि सुनने वालों की रूह भी कांप जाये। सिर्फ इतना ही नही इस शख्स ने अपने पूरे शासन काल में करीब 6 लाख लोगों को मौत के घाट उतरवाया। ये शख्स इतना क्रूर था कि इंसानों का मांस भी खा जाता था। इसके फ्रिज में इंसानों के कटे हुए सिर और अन्य अंग भी बरामद हुए थे। अपनी इसी क्रूरता के कारण ही इसे ’मैड मैन ऑफ अफ्रीका’ भी कहा जाता है।
खूबसूरत लड़कियों को बनाता था शिकार
इस शख्स ने क्रूरता की सभी हदें पार करते हुए हर खूबसूरत लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। ये लोगों की हत्या किसी हथियार से नही करता था बल्कि उन्हें मारने के लिये जिंदा ही जमीन में गड़वा देता था या फिर भूखे मगरमच्छों को खिला देता था। 1979 में तंजानिया और अमीन विरोधी युगांडा सेना ने अमीन के शासन को जड़ से उखाड़ फेंका। इसके बाद अमीन सऊदी अरब आ गया, जहां साल 2003 में उसकी मौत हो गई। लेकिन आज भी इसकी क्रूरता की कहानियां सुन लोग सहम जाते हैं।
युगांडा का सैन्य तानाशाह और राष्ट्रपति
1971 से 1979 तक युगांडा का सैन्य नेता एवं राष्ट्रपति था। 1946 में अमीन ब्रिटिश औपनिवेशिक रेजिमेंट किंग्स अफ्रीका राइफल्स में शामिल हुआ।1962 में ग्रेट ब्रिटेन से युगांडा को आजादी मिलने के बाद, अमीन को कैप्टन तथा फिर 1963 में मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया। अगले वर्ष, उसे सेना के उप कमांडर पद पर नियुक्त किया गया।
सत्ता तक पहुंचने की साजिश
1965 में प्रधानमंत्री मिल्टन ओबोटे और अमीन जायरे से युगांडा में हाथी दांत तथा सोने की तस्करी के एक सौदे में फंस गए थे। एक पूर्व कांगो नेता पैट्रिस लुमुम्बा के सहयोगी जनरल निकोलस ओलेंगा ने बाद में आरोप लगाया कि यह सौदा कांगो सेना के खिलाफ लड़ने वाले विद्रोहियों को गुप्त रूप से हथियारों की मदद पहुंचाने के लिए अमीन द्वारा उन तक तस्करी द्वारा हाथी दांत और सोना पहुंचाने की रणनीति का एक हिस्सा था। 1966 में युगांडा की संसद ने इसकी जांच करने की मांग की। ओबोटे ने औपचारिक राष्ट्रपति पद पर काबिज बुगांडा के कबाका (राजा) एडवर्ड मुटेसा को हटा कर एक नया संविधान लागू किया और स्वयं को कार्यकारी राष्ट्रपति घोषित कर दिया। उसने अमीन को कर्नल और आर्मी कमांडर के पद पर नियुक्त किया। अमीन ने कबाका के महल पर हुए एक हमले का नेतृत्व किया और मुटेसा को ब्रिटेन में निर्वासित जीवन जीने के लिए मजबूर कर दिया, जहां वह 1969 में अपनी मृत्यु तक रहते रहे।



