वृंदावनः श्रीबांकेबिहारी के अक्षय तीज पर आज होंगे चरण दर्शन
श्रीबाँकेबिहारी के चरणों में सृष्टि के प्रतीक चंदन गोले के होंगे दर्शन’
वृंदावन। अक्षय तीज पर्व पर आज श्री बाँकेबिहारी महाराज के चरणों में सृष्टि के प्रतीक स्वरूप में चंदन के गोले के दर्शन होंगे। संध्याकाल में आराध्य के सर्वाँग दर्शन होंगे।
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि अक्षय तीज पर्व पर बाँकेबिहारी महाराज के चरण व सर्वाँग दर्शन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सृष्टि का आरम्भ और अन्त प्रभु चरणों से ही होता है। इसीलिए सृष्टि के प्रथम दिवस के रूप में मान्यता प्राप्त अक्षय तीज के दिन ही साल में सिर्फ़ एक बार ठाकुरजी के चरणों में सृष्टी के प्रतीक रूप में चंदन के गोले के दर्शन कराये जाते हैं।
उन्होंने बताया कि वर्ष में एक बार आने वाली इस विशेष तिथि पर आराध्य के सम्पूर्ण श्रीअंग में दक्षिण भारत से लाया गया मलयागिरि चंदन का लेपन किया जायेगा। आराध्य को चंादनी रंग की रेशमी धोती तथा वहुमूल्य आभूषण, चरणों में सोने-चांदी की पायल और चरण चौकी धारण कराई जायेंगी।
ऐसी मान्यता है कि अक्षय तीज पर पायल अर्पण करने से अविवाहित कन्याओँ को अति शीघ्र ही मनोनुकूल जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान को सतुआ के लड्ड़ू और शीतल पदार्थों के भोग अर्पित किये जायेंगे।



