बांकेबिहारी मंदिर की गली में टाइल्स गिरने से दो श्रद्धालु घायल, बेटी बाल-बाल बची

  • Sunday January 12 2025 - 04:25 PM
  •  

  • स्कूटी चालक की मदद से अस्पताल पहुंचे घायल दंपति
  • गोस्वामी के मकान की टाइल्स दिवाली पर लगाई गई थी 

वृंंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गली पांच में एक घर की टाइल्स निकलकर शनिवार को शाम को दर्शन करने जा रही श्रद्धालु दंपति घायल हो गए। लहूलुहान हालत में परिजन स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घायल कोसीकलां के चेयनमैन धर्मवीर अग्रवाल की बहन और बहनोई हैं। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

शनिवार शाम करीब पौने सात बजे बांकेबिहारी मंदिर फरीदाबाद निवासी लक्ष्मी अग्रवाल उनके पति चंद्रभान अग्रवाल बेटी काजल के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। तभी की गली नंबर पांच में स्थित विनय गोस्वामी के मकान के छज्जे के नीचे लगी टाइल्स उनके ऊपर गिर गई। जिससे 54 वर्षीय लक्ष्मी अग्रवाल के सिर एवं हाथ मे, उनके पति 56 वर्षीय चंद्रभान अग्रवाल के सिर में चोट आई हैं जबकि साथ चल रही बेटी 30 काजल बाल-बाल बची। टाइल्स गिरने से घायल श्रद्धालु दंपति को एक राहगीर स्कूटी चालक ने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल पहुंचाया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

श्रद्धालु दंपति की बेटी काजल ने बताया कि कोसीकलां के चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल की लक्ष्मी अग्रवाल और उनके पति बहन-बहनोई हैं और वह भांजी हैं। वह फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड के रहने वाले हैं। वृंदावन में कान्हा माखन अपार्टमेंट में भी उनका फ्लैट है। यहां दो दिन के लिए मंदिरो के दर्शन करने के लिए आए थे। नगर की परिक्रमा करने क बाद वह तीनों बांकेबिहारी के दर्शन करने जा रहे थे तभी मकान से टाइल्स निकलकर गिर गई। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत बंटी गोस्वामी ने बताया कि दिवाली पर मकान के बाहर की ओर टाइल्स लगाई गई थी। इनमें से एक टाइल्स निकलकर गिर गई, इससे श्रद्धालु घायल हो गया है। 

बांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि बांके बिहारी की गली पांच में विनय गोस्वामी के मकान के छज्जे के नीचे लग रही टाइल्स गिर जाने से दो श्रद्धालु घायल हो गए। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।