गाज़ा पर कब्ज़े के लिए इज़रायल का आखिरी अटैक, बड़े पैमाने पर जमीनी हमला शुरू

  • Thursday September 18 2025 - 01:33 AM
  •  

तेल अवीव/गाज़ा। इज़रायली सेना (आईडीएफ) ने गाज़ा शहर पर कब्ज़े की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा जमीनी हमला शुरू कर दिया है। यह हमला गाज़ा के सबसे बड़े शहरी केंद्र को निशाना बना रहा है, जहां लाखों फिलिस्तीनी शरण लिए हुए हैं।

पिछले कई हफ्तों से इज़रायल लगातार गाज़ा पर हवाई और ज़मीनी हमले कर रहा है। अक्टूबर 2023 से शुरू हुए इस युद्ध में अब तक 64 हजार से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। गाज़ा पट्टी का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा पहले से ही इज़रायली नियंत्रण में है और अब सेना का लक्ष्य गाज़ा शहर को पूरी तरह कब्जे में लेना है।

इज़रायली रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा, “Gaza is burning. IDF आतंकियों के नेटवर्क को खत्म कर रहा है और Hamas को हराने के लिए decisive battle लड़ रहा है।” “गाज़ा जल रहा है। आईडीएफ आतंकी ढांचे को खत्म कर रहा है और हमास को हराने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है।” वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पुष्टि की कि इज़रायल ने बड़े पैमाने पर ग्राउंड अटैक शुरू कर दिया है और अब समझौते के लिए बहुत कम समय बचा है।

संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने चेतावनी दी है कि इस कार्रवाई से गाज़ा में पहले से जारी मानवीय संकट और गहरा जाएगा। यहां लाखों लोग विस्थापित हैं, भोजन और पानी की भारी कमी है और स्वास्थ्य सेवाएं लगभग ध्वस्त हो चुकी हैं। 

युद्ध का असर बेहद भयावह है—64,000 से ज्यादा मौतें, 20 लाख से अधिक लोग बेघर और अस्पताल मलबे में बदल चुके हैं। जानकारों का कहना है कि आने वाले हफ्ते गाज़ा और पूरे मध्य पूर्व की राजनीति के लिए निर्णायक साबित होंगे।