कन्हैयालाल और उमेश कोल्हे ही नहीं, नुपुर शर्मा को सपोर्ट करने वाला हर व्यक्ति था आतंकियों के निशाने पर
नई दिल्ली। इस्लामिक आतंकी हर उस शख्स की हत्या करने वाले थे जिन्होंने बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन किया था। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि “पाकिस्तानी आतंकी संगठन दावत-ए-इस्लामी और आतंकवादियों ने राजस्थान में 40 मुसलमानों को ट्रेनिंग दी थी, ताकी वे लोग नूपुर शर्मा का सपोर्ट करने वाले लोगों को वही मौत दें जैसी उदयपुर के कन्हैयालाल को दी गई थी।
एनआईए को जांच में पता चला है कि 25 मई के बाद नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले लोगों को का सिर कलम करने और हिन्दुओं में दहशत फ़ैलाने के लिए दावत-ए-इस्लामी से जुड़े हुए मुस्लिम आतंकियों को 6 जिलों में जिहाद करने का टारगेट दिया गया था।
कन्हैयालाल हत्याकांड में छप्। को अबतक क्या पता चला
उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या करने वाले इस्लामिक आतंकी गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार की डिटेल्स एनआई ने खंगाल ली हैं। यह दोनों पाकिस्तान में रहने वाले 10 आतंकियों से 20 मोबाइल नंबरों से सम्पर्क करते थे। आतंकी रियाज और गौस को व्हाट्सऐप में सिर कलम करने के लिए ट्रेनिंग देते थे, वीडियो भेजते थे। ऐसे लोगों को टारगेट बनाया गया था जिन्होंने नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट की थी। इन सभी को मारने के लिए 40 जिहादी तैयार हुए थे।
दो मुस्लिम वकील समेत 6 और गिरफ्तार
कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में एनआईए ने मंगलवार को 6 और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमे तालिमुल इस्लाम के सदर मुजीब सिद्दिकी, मौलाना जुलकरनैन, सह-सचिव उमर फारुक, पूर्व सदर खलील अहमद के अलावा दो वकीलों को पकड़ा है। एनआईए ने इस सभी के मोबाइल-लैपटॉप सहित अन्य उपकरण जब्त कर लिए हैं।
अजमेर में बिक रहीं हिन्दू विरोधी किताबें
जांच एजेंसी एनआईए और एटीएस की टीम को पता चला है कि अजमेर में दावते इस्लामी हिन्दू विरोधी किताबे बेचने का काम करता है। किताब बेचने वाले को इसके लिए रोज़ पैसे मिलते थे, रियाज और जब्बार लोगों को मुफ्त में यह किताब बांटने का काम करते थे।
अब तक 16 लोगों को रिमांड पर लिया गया
कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में हत्यारे गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार के अलावा फरहाद मोहम्मद शेख सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एनआईए अभी और आतंकियों की तलाश में जुटी है।



