मणिपुर, हरियाणा हिंसा समेत देश के हालातों पर वृंदावन में संघ आज से करेगा चिंतन

  • Wednesday August 23 2023 - 09:21 AM
  •  

  •  सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले समेत प्रमुख पदाधिकारी देंगे बौद्धिक
  •  यूपी और उत्तराखण्ड के 55 संघ पदाधिकारी हो रहे शामिल
  •  क्षेत्रों से स्वयंसेवकों का आने का सिलसिला देर रात रहा जारी
  •  संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी महोत्सव की बनेगी कार्ययोजना

वृंदावन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वृंदावन में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रांत बैठक में शिरकत करने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत भारी सुरक्षा के बीच केशव धाम पहुंचे। बैठक का विधिवत शुभारंभ बुधवार सुबह संघ प्रमुख द्वारा भारत माता के चित्रपठ के समक्ष केशवधाम के सभागार में किया जाएगा। इससे पहले संघ के सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले एवं प्रमुख पदाधिकारी बैठक के एजेंडे को अंतिम रुप देंगे। संघ की दो क्षेत्रों की कार्यकारिणी की अहम बैठक में शामिल होने वाले स्वयंसेवकों का केशवधाम में आने का सिलसिला जारी है।
केशव धाम में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के क्षेत्रीय प्रांत प्रचारकों की दो दिवसीय बैठक संघ प्रमुख डाक्टर मोहन भागवत की अगुआई में बुधवार प्रात: नो बजे से आयोजित की जाएगी। प्रात: नो से शाम पांच तक चलने वाली बैठक में छह सत्र होंगे। पहले सत्र में स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही क्षेत्र के हालात और समाज में संघ की तस्वीर के साथ ही आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। दूसरे सत्र में बौद्धिक होगा। जिसमें संघ के सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले एवं प्रमुख पदाधिकारी  देश में घट रही घटनाओं पर चिंतन करेंगे। इन परिस्थिति में संघ को किस तरह से काम करना है। इन घटनाओं से निपटने के लिए दिशा देने का कार्य किया जाएगा। स्वल्पाहार के बाद शाम को होने वाले दिन के तीसरे में देश के वर्तमान हालातों पर चिंतन होगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड से आए करीब 55 स्वयंसेवकों द्वारा विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। इन विचारों के आधार पर ही संघ आगे की रणनीति तैयार करेगा। इस प्रकार दूसरे गुरुवार को भी तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान विगत कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी रणनीति और संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर भी चर्चा की जायेगी। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान समाज के हर वर्ग को संघ की विचारधारा से जोड़ने का एजेंडा भी मुख्य रूप से तय किया जाएगा। संघ के सभी सह कार्यवाह अलग अलग सत्रों में उद्बोधन देंगे।
 संघ की इस अहम बैठक में इसके साथ ही देश के वर्तमान हालातों में हरियाणा में सांप्रदायिक हिंसा, मणिपुर में हिंसा के मामालों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव एवं देश के संघ के 100 साल 2025 में पूरे होने जा रहे हैं। इस बार स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। इसक लिए भी कार्य योजना तैयार की जाएगी। बैठक में शामिल होने के लिए संघ के दोनों क्षेत्रों से स्वयंसेवकों और संघ पदाधिकारियों के आने का सिलसिला देर रात जारी रहा।

संघ सूत्रों ने बताया कि देशभर में 11 क्षेत्र हैं। इनमें से दो यूपी और उत्तराखंड के क्षेत्रों के स्वयंसेवकों की बैठक वृंदावन में आयोजित की जा रही है। इस तरह की बैठक संघ में देश के विभिन्न शहरों में प्रत्येक तीन से चार माह के अंतराल में की जाती है। जिसमें स्वयंसेवकों से देश के वर्तमान हालातों पर विचारों का आदान प्रदान करने के साथ ही आगामी योजना पर मंथन किया जाता है।