Picture Courtesy: istockphoto
विटामिन-D दो, वरना बच्चे हो जाएंगे मोटापे का शिकार
विटामिन - डी Vitamin- D की कमी से बच्चे मोटे होते हैं। बच्चों को कुछ समय धूप में बिताने देना चाहिए, जिससे उसके शरीर में पर्याप्त विटामिन डी बने। साथ ही खान-पान में भी कुछ डेयरी प्रोडक्ट, मछली और अंडा शामिल करने से भी बच्चे के शरीर को विटामिन डी मिलता है।
राइमा की उम्र 13 साल है। वजन 40 किलो के लगभग है। क्लास के सारे बच्चे उसे मोटी कह कर चिढ़ाते हैं। वह अक्सर रोते हुए घर वापस आती है। राइमा की तरह कई टीनएजर हैं, जो मोटापे का शिकार हैं। कम उम्र में बढ़ता वजन किशोरों के मां-बाप को भी परेशान करता है। वे खान-पान से लेकर जिम और योगा तक बच्चे पर थोपते हैं, ताकि उसका मोटापा कम हो सके। लेकिन अगर वे शुरूआत में थोड़ा ध्यान दे लेते ता शायद इस परेशानी से बच जाते। दरअसल, टीनएजर में मोटापा विटामिन डी की कमी से बढ़ता है। अगर बच्चे को शुरूआत से विटामिन डी दिया जाए तो बहुत हद तक इस परेशानी पर काबू पाया जा सकता है। पिछले दिनों यूएस के वैज्ञानिकों के एक रिसर्च में करीब 68 किशोरों को शामिल किया गया और सब में विटामिन डी की कमी पाई गई।
वैज्ञानिक मानते हैं कि विटामिन डी शरीर में तब पनपता है, जब त्वचा सूरज से सीधे संपर्क में आती है। इसलिए पेरेंट्स को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि बच्चा कुछ समय धूप में बिताए। साथ ही खान-पान में कुछ खास चीजें शामिल करने से भी बच्चों के शरीर को विटामिन डी मिलता है। वे चीजें हैं डेयरी प्रोटक्ट यानि दूध, दही, पनीर इसके अलावा अंडे, मछली, दलिया या दाल खाने से भी विटामिन डी मिलता है। जिससे कि बच्चों को मोटापा से बचाया जा सकता है।



