अनुपम माधुरी जोड़ी हमारे श्याम श्यामा की, रसीली मदभरी मस्ती हमारे श्याम श्यामा की...
- हल्के हरे रंग की पोशाक एवं नूतन आभूषणों से सुसज्जित ठा.राधारमणलाल को देख हुए मंत्रमुग्ध
वृन्दावन। श्री चैतन्य प्रेम संस्थान के अंतर्गत शीतकालीन निकुंज सेवा महोत्सव में द्वादश भक्ति रस निकुंज का आनंद ले रहे ठा.राधारमण लाल ने माधुर्य रस निकुंज में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान पं.मलय दास की भक्तमंडली ने अपनी मनभावन प्रस्तुति दी।
महोत्सव के अंतर्गत ठाकुरजी ने हल्के हरे रंग की पोषाक पहन रखी थी। इसके अतिरिक्त ठाकुरजी को नूतन आभूषण धारण कराए गए। माधुर्य रस निकुंज में विराजमान देख संपूर्ण मंदिर परिसर ठा.राधारमण लाल के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर पं.मलय दास की भक्त मंडली द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया गया। जिसमें उन्होंने अनुपम माधुरी जोड़ी हमारे श्याम श्यामा की, रसीली मदभरी मस्ती हमारे श्याम श्यामा की..., जय जय राधारमण हरिबोल..., हरे कृष्ण हरेकृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे.... महामंत्र की सुमधुर धुन पर हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत किया। जिससे संपूर्ण भक्तजन मंत्रमुग्ध हो उठे। उनके साथ मृदंग पर चंदन दास एवं माधव दास, मंजीरे पर गोपीनाथ दास एवं निमाई दास द्वारा प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर सभी आगंतुकों का स्वागत आध्यात्मिक गुरू आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी, संत वेणुगोपाल गोस्वामी, अभिनव गोस्वामी, सुवर्ण गोस्वामी आदि उपस्थित थे।



