होलिका दहन कब करना चाहिए ? जानें होली पूजन व दहन का समय

  • Thursday March 13 2025 - 08:37 AM
  •  

बल्लवकुल सम्प्रदाय के मंदिर में होलिका दहन 14 मार्च को होगा

मथुरा। पंचांग के अनुसार सनातन धर्म में होली का त्योहार प्रमुख त्योहारों में से एक है। दो दिवसीय इस त्योहार में एक दिन होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन रंग वाली होली खेली जाती है। इस साल होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को किया जाएगा। इसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता हैं। 

होलिका दहन के ठीक अगले दिन रंग वाली होली मनाई जाती है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च 2025 को किया जाएगा और रंग का त्योहार 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। 

ज्योतिषाचार्य अजय कुमार तैलंग ने बताया कि होलिका दहन पर भद्रा का साया होने के कारण शुभ मुहूर्त 13 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 14 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक पूर्णिमा तिथि व्याप्त रहेगी। 13 मार्च को दिन-रात पूर्णिमा तिथि होने के कारण होलिका दहन इस दिन ही किया जाएगा। इस साल 13 मार्च 2025 को होलिका दहन वाले दिन सुबह 10 बजकर 35 मिनट से रात 11 बजकर 29 मिनट तक भद्रा रहेगी।

होलिका दहन के समय पूजा करने के बाद सुख-शांति व समृद्धि मिलती है। अब के होली पूजन का शुभ मुहूर्त- होली पूजन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर प्रारंभ होगा, क्योंकि इस समय से ही पूर्णिमा तिथि शुरू होगी। 13 मार्च 2025 को दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजे तक राहुकाल रहेगा, इस अवधि में होली पूजन से बचना चाहिए। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ समय माना गया है। इसलिए होली पूजन डेढ़ बजे से पहले कर लें या फिर 03 बजे के बाद करें।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त- हिंदू धर्म में होलिका दहन प्रदोष काल में अत्यंत शुभ माना गया है। लेकिन 13 मार्च 2025 को रात 11 बजकर 29 बजे तक भद्रा व्याप्त रहेगी। भद्राकाल में होलिका दहन वर्जित है। इसलिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च को रात 11 बजकर 29 मिनट पर भद्रा समाप्त होने के साथ ही शुरु होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त मध्य रात्रि 11 बजकर 30 मिनट से रात 01 बजकर 04 मिनट तक रहेगा।

बल्लवकुल सम्प्रदाय में होली प्रात 6-10 पर 14 मार्च को किया जाएगा। क्यों कि रात्रि सेवाकाल में परेशानी होती है इस लिए पूर्णिमा उदयातिथि में होलिका दहन किया जायेगा।