उपराज्यपाल ने फर्जी शिक्षक घोटाले की जांच के आदेश दिए!

  • Friday September 23 2022 - 11:19 PM
  •  

नईं दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितताओं और फर्जी शिक्षकों के वेतन भुगतान में धन के गबन के आरोपों की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।उपराज्यपाल कार्यांलय के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उपराज्यपाल सचिवालय ने मुख्य सचिव को, निदेशक (शिक्षा) को सलाह देने के लिए कहा है कि वह अपने स्कूलों में दिल्ली सरकार द्वारा नियुक्त सभी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, उपस्थिति और वेतन की निकासी संबंधी जानकारियों को तुरंत सत्यापित करें। इस बाबत स्थिति रिपोर्ट एक माह के भीतर सौंपने को कहा गया है। 

इस घटना को लेकर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल नीत सरकार ने कहा, हम किसी भी जांच का स्वागत करते हैं। अगर कुछ भी गलत हुआ है, तो दोषी को सजा दी जानी चाहिए। उपराज्यपाल सचिवालय ने मुख्य सचिव को भेजे गए नोट में कहा, उपराज्यपाल ने पाया है कि फर्जी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति और धन गबन के मामले गंभीर चिंता का विषय हैं और यह प्रधानाचार्यं, उप प्रधानाचार्यं, लेखा कर्मचारियों की मिली भगत के बिना संभव नहीं हो सकता।.मुख्य सचिव से एक माह के भीतर मांगी रिपोर्ट