दीपावली पर बांकेबिहारी मंदिर में दीपदान व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं में दुखी, मंदिर के बाहर नाली पर जलाए दीपक

  • Monday November 09 2026 - 12:11 PM
  •  

वृंदावन। प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर में दीपावली एवं कार्तिक महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। वर्ष में एक बार आने वाले इस महापर्व पर श्रद्धालुओं को अपने आराध्य के समक्ष दीपक प्रज्वलित करने की अनुमति तक नहीं दी गई। चिंताजनक बात यह रही कि मंदिर प्रशासन और हाई पावर प्रबंधन समिति द्वारा दीपदान के लिए कोई वैकल्पिक या सुरक्षित स्थान भी सुनिश्चित नहीं किया गया।

उचित व्यवस्था न होने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर के बाहर नालियों के ऊपर दीपक जलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। पवित्र पर्व पर ऐसा दृश्य न केवल अत्यंत शर्मनाक है, बल्कि यह प्रबंधन समिति की श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और परंपराओं के प्रति संवेदनहीनता को भी स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

बताया जा रहा है कि आगजनी की घटना न हो श्रद्धालुओं की सुरक्षा कारणोें से श्रीबांकेबिहारी हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी ने मंदिर में दीपदान एवं दीपक जलाने पर रोक लगा दी है। इस कारण श्रद्धालुओं ने मंदिर के नाली पर दीपक जलाकर दिवाली पर ठाकुरजी के लिए दीप जलाने की परंपरा को निभाया।

श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य एवं मंदिर के सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने इस अव्यवस्था पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि लगातार दूसरी बार दीपोत्सव के दिन ठाकुर जी के श्री चरणों अथवा मंदिर परिसर में दीपकों को स्थान नहीं मिल सका। भक्तों द्वारा अत्यंत श्रद्धाभाव से लाए गए दीपकों का अनादर हुआ और उन्हें नालियों पर दीपक प्रज्वलित करने को विवश होना पड़ा।

स्थानीय भक्तों और सेवायतों की मांग है कि मंदिर की व्यवस्थाओं में श्रद्धालुओं की आस्था, धार्मिक भावनाओं और प्राचीन परंपराओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बताया