जोशीमठ में दर्जनों परिवार हुए बेघर, घरों पर लगे लाल निशान, धरना प्रदर्शन जारी

  • Wednesday January 11 2023 - 10:36 AM
  •  

जोशीमठ। देवनगरी जोशीमठ इस वक्त पूरी तरह से खतरे की जद में है। जगह-जगह मोटी दरारें और जमीन के धसकने से हड़कंप मचा हुआ है। दर्जनों लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों जा रहा हैं, वहीं इस संकट के चलते लोग बेघर हो रहे हैं। सैकड़ों घरों पर रेड क्रॉस के निशान प्रशासन द्वारा लगाया जा रहा है कि यानि वह घर खतरे की जद में हैं। प्रशासन इस बात का संकेत लाल निशान के जरिए दे रहा है। 

देवनगरी जोशीमठ पर्यटन स्थल के साथ एक तीर्थ स्थल भी है। प्रतिवर्ष लाखों तीर्थयात्री यहां आते हैं। इस वक्त देवनगरी पूरी तरह से खतरे की जद में है, यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। चारों तरफ दहशत का माहौल बना हुआ है। जोशीमठ के ही स्वी वार्ड संख्या 7 में लगभग दर्जनों परिवारों के घरों में रेड क्रॉस का निशान स्थानीय प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे हैं। यहां दर्जनों परिवारों के घरों में मोटी मोटी दरारे आ गई हैं। जिस कारण यहां पर रहने वाले पीड़ित परिवार इस वक्त पूरी तरह से खतरे की जद में हैं। 

बड़ी बात तो यह है कि यहां पर रहने वाले पीड़ित परिवारों का कहना है कि चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन वे लोग अपना आशियाना नहीं छोड़ेंगे। कुछ लोगों का इस संकट की स्थिति में भी यही कहना है कि वह यहीं पर रहेंगे और यहीं पर मरेंगे। 

वहीं जोशीमठ नगर के तहसील परिसर में पिछले कई दिनों से जोशीमठ नगर के पीड़ित परिवार लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वही पीड़ित परिवार इस वक्त अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक सभी पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलता है तब तक वह उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। बुधवार को जोशीमठ नगर के समीप बड़ा गांव और साथ में सेलंग गांव के लोग भी जोशीमठ नगर के पीड़ित परिवारों को समर्थन देने के लिए पहुंचे धरना स्थल पर पहुंचे। वहीं इन दोनों गांव के लोगों ने जोशीमठ में कई किलोमीटर पैदल चलकर एनटीपीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।