अब सिर्फ एक SMS से हो जाएगा पैन कार्ड - आधार कार्ड से लिंक

  • Saturday May 06 2023 - 03:50 PM
  •  

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार लोगों को आधार कार्ड और पैन कार्ड को आपस में लिंक करवाने के लिए लगातार कह रही है। इन दोनों दस्तावेजों को लिंक कराना अनिवार्य है और लिंक न करने पर जुर्माने का प्रावधान है। यदि आप इस समयसीमा से पहले अपने पैन को आधार के साथ लिंक नहीं कराएंगे तो आपके पैन कार्ड को डीएक्टीवेट भी किया जा सकता है। 

इनकम टैक्स विभाग (Income Tax) ने पैन को आधार से लिंक (Pan Aadhaar Link) करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दिया है। पैन कार्ड इनएक्टिव होने के बाद आपको बैंक ट्रांजेक्शन समेत कई बातों में दिक्कत आएगी। साथ ही आपको पैन को आधार से जोड़ने के लिए 1,000 रुपये भी देने होंगे।

सिर्फ एक SMS से करें लिंक

अगर आपका पैन आधार से लिंक नहीं है, तो आप मोबाइल एसएमएस भेजकर भी दोनों को लिंक कर सकते हैं। यह काम करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 567678 या 56161 पर एसएमएस भेजना होगा। UIDPAN<स्पेस><12 नंबरों का आधार कार्ड><स्पेस><10 digit PAN> फिर इसे 567678 या 56161 पर भेज दें। यहां यह ध्‍यान देने वाली बात है कि अगर अगर टैक्सपेयर्स का नाम और जन्मतिथि आधार और पैन दोनों में एक जैसा मिलेगा तो ये लिंक हो जाएगा।

इन पैन कार्ड धारकों को देना होगा 10,000 रुपये

इसके अलावा, यदि व्यक्ति पैन कार्ड प्रस्तुत करता है, जो अब वैध नहीं है, तो आयकर अधिनियम 1961 की धारा 272N के तहत, निर्धारण अधिकारी निर्देश दे सकता है कि ऐसा व्यक्ति दंड के रूप में 10,000 रुपये की राशि का भुगतान करेगा।