रियल वेट लॉस स्टोरी
रियल वेट लॉस स्टोरी: नींद का रूटीन ठीक कर महिला ने घटाया 30 किलो वजन, जानें कैसे बदली जिंदगी
नई दिल्ली। वजन कम करना सिर्फ जिम या डाइट तक सीमित नहीं है, बल्कि सही लाइफस्टाइल और नींद की आदतें (Sleep Routine) भी इसमें अहम भूमिका निभाती हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण हैं डॉक्टर और एंटरप्रेन्योर भावना आनंद (Bhawana Anand), जिन्होंने सिर्फ अपनी दिनचर्या सुधारकर तीन साल में करीब 30 किलो वजन कम किया।
84 किलो से 56.6 किलो तक का सफर: छोटी-छोटी आदतों ने किया बड़ा बदलाव
भावना ने दिसंबर 2022 में अपना वजन 84 किलो बताया था। साल 2025 तक उन्होंने इसे घटाकर 56.6 किलो कर लिया यानी लगभग 30 किलो वजन कम किया। वो कहती हैं, “मैंने कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया, बस तीन आदतें अपनाईं और ये तीनों मेरी जिंदगी बदल गईं।” अपने इंस्टाग्राम पर भावना नियमित रूप से फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़े टिप्स शेयर करती हैं।
1. नींद का रूटीन बना ‘गेम चेंजर’
भावना का कहना है कि उनकी स्लीप रूटीन (Sleep Routine) ने उनके वजन घटाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी नींद, डिनर और वर्कआउट टाइमिंग को फिक्स कर दिया। “जल्दी सोना, जल्दी डिनर करना और जल्दी उठना यही मेरी सफलता का फॉर्मूला रहा,” उन्होंने कहा कि अच्छी नींद से हार्मोन बैलेंस, मेटाबॉलिज़्म, और एनर्जी लेवल बेहतर होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना 7–9 घंटे की क्वालिटी नींद लेने से शरीर में फैट बर्निंग और हॉरमोनल बैलेंस बेहतर होता है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है।
2. रेजिस्टेंस ट्रेनिंग: वजन घटाने और बनाए रखने का सीक्रेट
भावना के अनुसार, रेजिस्टेंस ट्रेनिंग (Resistance Training) ने उन्हें न सिर्फ वजन घटाने में मदद की बल्कि इसे बनाए रखने में भी अहम रोल निभाया। “मैं अपने वर्कआउट को ट्रैक करती हूं, जिससे मुझे धीरे-धीरे प्रगति दिखती है,” उन्होंने बताया। रेजिस्टेंस ट्रेनिंग से मसल्स ग्रोथ होती है, जो मेटाबॉलिक रेट बढ़ाती है यानी आपका शरीर आराम की स्थिति में भी कैलोरी जलाता रहता है। यह विसरल फैट (Visceral Fat) को कम करने और ब्लड शुगर कंट्रोल में भी मदद करती है।
3. प्रोटीन-युक्त आहार: मसल्स और मेटाबॉलिज़्म दोनों के लिए जरूरी भावना ने अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर भोजन (Protein-rich meals) को शामिल किया।
उनका कहना है कि इससे उन्हें भूख कम लगती है, मसल्स रिकवरी तेज होती है और एनर्जी लेवल हाई रहता है। उनकी डाइट में पनीर, चिकन, टोफू और बीन्स जैसे फूड शामिल हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रोटीन डाइजेस्ट करने में ज्यादा एनर्जी लगती है, जिससे कैलोरी बर्निंग और फैट लॉस दोनों में मदद मिलती है।
भावना आनंद का संदेश : “वजन घटाना मुश्किल नहीं है, उसे बनाए रखना असली चुनौती है। कोई हैक नहीं, बस हर दिन छोटे-छोटे कदम उठाइए और फर्क खुद दिखेगा।”



