सतीश कौशिक की मौत की असल वजह आई सामने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया सच
नई दिल्ली। जाने माने हास्य अभिनेता सतीश कौशिक का बुधवार को 66 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया और कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। सतीश दिल्ली में थे जब एक रोड ट्रिप के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा। सतीश कौशिक की अचानक मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया है। वहीं अब फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक की मौत की वजह सामने आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया गया है।
सतीश कौशिक के मैनेजर ने बताया क्या हुआ था कल रात
सतीश कौशिक के मैनेजर ने उनकी मौत से पहले के कुछ अंतिम क्षणों के बारे में बात की. सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष राय ने कहा, “कल रात करीब 9.40 बजे सतीश जी सोने चले गए और मुझे फोन करके बताया कि रात 10 बजे के आसपास उन्हें बेचैनी हो रही है। मैं पूरे समय उनके साथ था, मैंने नहीं सोचा था कि हम उन्हें इस तरह खो देंगे।”
पार्थिव शरीर मुंबई के लिए रवाना हो चुका है
सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम हो चुका है। प्रारंभिक रिपोर्ट में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। रिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट को अभिनेता की मौत का कारण बताया गया. सतीश के ब्लड सैंपल में एल्कोहल के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। शरीर पर कोई संदिग्ध निशान भी नहीं मिला है. विसरा जांच के लिए सतीश कौशिक के ब्लड का सैंपल लैब भेज दिया गया है। सतीश कौशिक की आसमयिक मौत की खबर से सभी हैरान हैं। अब उनका पार्थिव शरीर मुंबई के लिए रवाना हो चुका है। मौत की खबर के बाद से ही एक्टर के घर पर उनके जानने वालों का आना जाना लगा हुआ है। सुबह अनुपम खरे उनके घर पहुंचे थे उसके बात राज बब्बर और अशोक पंडित वहां पहुंचे हैं।
अनुपम खेर ने दी थी मौत की खबर
इससे पहले अमुपम खेर ने ट्विटर पर कौशिक के निधन की खबर साझा की थी उन्होंने ट्वीट किया था। ‘मुझे पता है कि मृत्यु अंतिम सत्य है, लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे अपने सबसे अच्छे दोस्त सतीश कौशिक के बारे में ऐसा लिखना होगा। 45 साल की दोस्ती पर अचानक पूर्ण विराम लग गया। तुम्हारे बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश, ओम शांति।’



