मुंबई में लगा 40वां हुनरहाट, देशभर से एक हजार शिल्पकार पहुंचे

  • Monday April 18 2022 - 09:12 AM
  •  

जगदीश का. काशिकर 

मुंबई। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड में सांसद गोपाल शेट्टी ने भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृृत्व में 40वें  हुनरहाट के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सहभागी हुए। 

उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद प्रकाश जावड़ेकर, सांसद राहुल शेवाले, विधानपरिषद नेता विपक्ष प्रवीण दरेकर, आमदार  आशीष शेलार, मुंबई अध्यक्ष आमदार मंगल प्रभात लोढ़ा एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश के हर हिस्से में स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल की जबरदस्त ताकत का एहसास कराता कौशल कुबेरों का मुंबई में आयोजित ये 40वाँ हुनरहाट, 16 से 27 अप्रैल तक चलेगा, जहाँ 31 से अधिक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 1हजार दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर आये हैं। हुनरहाट के माध्यम से अब तक 9 लाख से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गए है।

इससे पहले यूपी के मथुरा स्थित धर्मनगरी वृंदावन में यमुना तट पर हुनरहाट ओयाजित किया गया। जिसमें देश के नामीगिरामी कलाकारों ने अपनी कला का जादू बिखेरा तो वहीं हस्तशिल्पकारों ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।