प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पीएम मोदी बीमार मां से मिलने दिल्ली से अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों से उनका हाल जाना। यहां वह करीब डेढ़ घंटा रहे।
पीएम से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल हीरा बेन का हाल चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।अस्पताल में पीएम मोदी के अलावा उनके सभी भाई और उनका परिवार भी मौजूद है।
सूत्रों के अनुसार हीरा बेन की सेहत में सुधार हो रहा है। प्रधानमंत्री की मां हीरा बेन जून में ही 100 साल की हुई हैं। अस्पताल निदेशक आर.के. पटेल ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा, “हीराबेन अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। ”गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उनके मुख्य प्रधान सचिव के. कैलाश नाथन उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। अहमदाबाद एयरपोर्ट एरिया को ड्रोन के लिए नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है और पुलिस की तैनाती भी बढ़ा दी गई है।



